कुणाल खेमू की बर्थडे पार्टी में सलमान की बहन ने किया झगड़ा
बॉलीवुड में कैट फाइट के चक्कर में ना जाने कितने रिश्ते बिगड़ जाते हैं। हाल ही में एक कैटफाइट के चक्कर में पड़कर सोहा अली खान और कुणाल खेमू की पार्टी में से युवराज सिंह और लिसा बोकारो को बाहर जाना पड़ा। ये कैटफाईट थी लिसा रे और सलमान खान की बहन अपिता खान के बीच। लेकिन इस कैटफाईट का शिकार बने युवराज सिहं और फाईट के बाद युवराज को जो कि कभी खान परिवार के बेहद करीब हुआ करते थे आखिर इस पार्टी को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। वो भी सोहेल खान के कहने पर।
हुआ कुछ यूं कि कुणाल खेमू की पार्टी के दौरान वहां पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान और लिसा बोकारो भी मौजूद थीं। अचानक ही किसी दोस्त ने अर्पिता के सामने लिसा को हाय कहा और अर्पिता की तरफ कुछ इशारा किया। इसे देखकर लिसा ने उसे धक्का दे दिया औऱ बस इसी के बाद ही दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गयी। पार्टी में अर्पिता खान औऱ लिसा को इस तरह झगड़ते देखकर कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने आकर इस झगड़े को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन अर्पिता और लिसा को चुप करा पाना काफी मुश्किल था।

पहले तो लिसा ने अर्पिता के इस पार्टी में आने को लेकर काफी तमाशा किया लेकिन वहां पर मौजूद सोहेल खान ने आगे आकर लिसा को इस पार्टी से चले जाने के लिए रिक्वेस्ट की और फिर लिसा को लेकर युवराज सिहं उस पार्टी से चले गये। लेकिन इससे ये बात तो सच हो जाती है कि सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की इंडस्ट्री में कितनी चलती है। अर्पिता को कोई पार्टी इसलिए बाहर नहीं निकाल सका क्योंकि वो सलमान खान की बहन थीं।


Click it and Unblock the Notifications











