'लूटकेस' बॉलीवुड सितारों से बटोर रही है वाहवाही- अनिल कपूर से लेकर ईशान, सभी कर रहे हैं तारीफ
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म 'लूटकेस' 31 जुलाई को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और दर्शकों ने फिल्म देख ली है और फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अनिल कपूर से लेकर दिशा पटानी, बिपाशा बसु सभी सेलेब्स ने फिल्म को खूब वाहवाही है। लूटकेस में कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, गजराज राव, विजय राज ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
फिल्म देखकर बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,"What an entertaining film Must watch!!! Great writing and characters.."

कहानी से ले कर हर किरदार की बॉडी लैंग्वेज, बैकग्राउंड म्यूजिक और लाल सूटकेस को पाने की भागदौड़ ने सभी को लोटपोट कर दिया है और इसी के साथ, 'लुटकेस' दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर फ़िल्म बन गयी है।
कहानी एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति नंदन कुमार के बारे में है जिसे अपनी नाइट शिफ्ट से वापस लौटते समय, रास्ते में एक अकेले उजाड़ बाजार में 10 करोड़ रुपयों से भरा एक सूटकेस मिलता है। हालांकि, इस सूटकेस के साथ एक संगीन अतीत जुड़ा है। ऐसे में आगे क्या होता है, ये तो फ़िल्म देखने पर ही पता चलेगा!
फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने अपनी रिलीज़ से पहले, बैक-टू-डॉयलॉग प्रोमो के साथ सभी को उत्साहित कर दिया था, जिसके बाद सभी को बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतज़ार था। फिल्म में कॉमेडी का अच्छा डोज़ है।
हिंदी सिनेमा में डार्क कॉमेडी के साथ वैसे भी ज़्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया गया है। लूटकेस भी एक बार फिर से वो कोशिश करती है। फिल्म में सारे मसाले एकदम सही मात्रा में डाले गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












