कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म 'लूटकेस' अब इस नई तारीख़ को होगी रिलीज़, इंतजार हुआ लंबा!
फिल्म लूटकेस के ट्रेलर ने रिलीज होने के साथ ही काफी तारीफ बटोरी थी। फिल्म की झलक दर्शकों को लोगों को बेहद पसंद आई थी। यह फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति के बारे में है जिसे एक पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है। फिल्म का ट्रेलर सितंबर में रिलीज किया गया था जिसकी मज़ेदार और अनोखी कहानी ने सभी फ़िल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।
हँसी के ठहाकों से भरपूर "लूटकेस" अब 10 अप्रैल 2020 में रिलीज की जाएगी। यही नहीं, फिल्म के निर्माताओं ने प्रचार के लिए एक अद्वितीय मार्केटिंग कंपैन अपनाया है जिसके तहत फ़िल्म के पोस्टर और यहां तक कि सभी गाने भी अन्य प्रसिद्ध फिल्म से प्रेरित हैं।

लुटकेस में मुख्य अभिनेता कुणाल खेमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज नज़र आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में दर्शक अब फिल्म के लिए बेसब्र हो चुके हैं।
फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। लुटकेस 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











