कुणाल खेमू ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ की अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की घोषणा

अभिनेता कुणाल खेमू ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बतौर डायरेक्टर नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ 'मडगांव एक्सप्रेस' नाम की फिल्म के साथ अपने डायरेक्टोरियल वेंचर की घोषणा की है।

फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "गणपति बप्पा मोरिया, जैसा कि सभी अच्छी चीजें उनके नाम से शुरू होती हैं, मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए बेहतर दिन के बारे में नहीं सोच सकता। यह मेरे दिमाग में एक विचार के साथ शुरू हुआ जो एक सपने में बदल हो गया, जो मेरी उंगलियों से मेरे लैपटॉप पर शब्दों में बह गया और अब यह सिल्वर स्क्रीन पर एक वास्तविकता के रूप में सामने आएगा।"

kunal-kemmu-announces-directorial-debut-madgaon-express-with-excel-entertainment

कुणाल ने आगे लिखा- "मेरी स्क्रिप्ट और मेरे दृष्टिकोण पर विश्वास करने और सिनेमा की दुनिया में इस रोमांचक यात्रा पर मेरे साथ साझेदारी करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट में रितेश, फरहान और रुचा को बहुत-बहुत धन्यवाद। हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर मैं आप सभी का आशीर्वाद और गणपति बप्पा का आशीर्वाद चाहता हूं। पेश है ..मडगांव एक्सप्रेस.."

आपको बता दें, इससे पहले फरहान अख्तर ने 2001 में दिल चाहता है के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके अलावा जोया अख्तर ने 2009 में लक बाय चांस के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, और अब कुणाल खेमू भी एक्सेल के साथ निर्देशन के अपने सफर शुरू कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स की तरफ से हम एक और शानदार फिल्म देखने के लिए उत्साहित है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा सह-स्थापित किया गया था, ने समय-समय पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे ZNMD, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी कई और फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया है। फिलहाल प्रोडक्शन हाउस मोस्ट अवेटेड जी ले जरा के लिए कमर कस रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X