FIrst Pic..कुणाल-सोहा ने शेयर की बेटी इनाया नौमी की पहली तस्वीर..बेहद क्यूट
Recommended Video

सोहा अली खान ने इस साल सितंबर में एक बेटी को जन्म दिया। कुणाल और सोहा दोनों ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा। आज चिल्ड्रन्स डे के खास मौके पर कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने अपनी नन्ही प्रिंसेस की पहली तस्वीर शेयर की।
लगभग डेढ़ महीने की इनाया की पहली तस्वीर धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इनाया बहुत ही क्यूट हैं और उनकी तस्वीर देखकर आप भी वाकई मुस्कुरा उठेंगे। आप भी देखिए इनाया की पहली तस्वीर।

कुणाल खेमू ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कहा "आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम्हारी मासूमियत इसी तरह से हमें जिंदगी में एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती रहे।" कुणाल खेमू और सोहा अली खान दोनों ही फिलहाल पैरेंटहुड को पूरी तरह इंज्वॉय कर रहे हैं।
खेमू और पटौदी परिवार इनाया के जन्म से बेहद खुश है। खासकर करीना और सैफ की तो खुशी का ठिकाना नहीं था कि तैमूर को छोटी बहन हुई है। सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर तैमूर के साथ सोहा अली खान के यहां नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications