कभी दिखते थे इतनी क्यूट और सेक्सी..अब इन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप!
कुणाल कपूर ने अपनी नई तस्वीर शेयर की है जिसमें आप उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन।
रंग दे बसंती से लेकर डियर जिंदगी तक बेहद क्यूट और कूल दिखने वाले कुणाल कपूर ने खुद को ऐसा बदला है कि आप खुद उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। जी हां कुणाल कपूर पिछले 6 महीने से अपने उपर पूरी मेहनत कर रहे थे और आखिरकार वो अब इतने हॉट दिखते हैं कि आप देखते रह जाएंगे।
[अब Nepotism पर आया वरुण धवन का बयान..बिना कुछ बोल भी सबकुछ बोल दिया]
कुणाल कपूर ने दरअसल ये बदलाव अपनी मलयालम फिल्म वीरम के लिए किया है जिसमें वो योद्धा बने हैं। मलयालम फिल्म 'वीरम' की शूटिंग वो काफी समय से कर रहे हैं। 'वीरम' में कुणाल ने एक योद्धा का रोल निभाया है। कुणाल की बॉडी देखकर उनके फैंस उन्हें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के किरदार 'काल ड्रौगो' से भी तुलना कर रहे हैं।

कुणाल कपूर न अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो एक कोलाज है। हाल में कुणाल कपूर डियर जिंदगी में दिखे थे जिसमें आलिया भट्ट और शाहरुख खान भी थे।कुणाल कपूर की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है।
फिल्म के लिए कुणाल को काफी मेहनत करनी पड़ी है। उन्होंने इसके लिए जमकर एक्सरसाइज की है। कुणाल ने तस्वीर के साथ लिखा, '6 महीने, 23 दिन, 12 घंटे और 232 प्रोटीन शेक्स के बाद'


Click it and Unblock the Notifications











