कुणाल कपूर एक दमदार सस्पेंस थ्रिलर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए है तैयार!
कुणाल कपूर मर्डर मिस्ट्री 'कोई जाने ना' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म एक लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पल्प फिक्शन नॉवेल्स लिखता है और अभिनेता यहाँ अमायरा दस्तूर के साथ मुख्य भूमिका में है। सस्पेंस थ्रिलर के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले अमीन हाजी को लगता है कि कुणाल इस फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए एकदम उपयुक्त हैं।
इसके अलावा, यह तथ्य कि अभिनेता पल्प फिक्शन के एक बड़े प्रशंसक है और इस शैली को पढ़ने का शौक रखते है, इसने उन्हें इस किरदार में आसानी से उतरने में मदद की है। कुणाल के बारे में बात करते हुए, अमीन ने एक प्रमुख पब्लिकेशन से बात करते हुए साझा किया,"मैंने उन्हें चार साल पहले उनके घर पर स्क्रिप्ट सुनाई थी। नरेशन के बाद, वह मुझे अपने कमरे में ले गए और मुझे अपनी किताबें दिखाईं।

यह कहानी एक ऐसे किरदार के बारे में है, जो पल्प फिक्शन लिखता है, इसलिए उन्होंने मुझे अपनी सारी किताबें दिखाईं और उन सभी किताबों में से, 80 प्रतिशत पल्प फिक्शन थीं। "निर्देशक ने आगे कहा,"उन्होंने मुस्कुराते हुए मुझसे कहा, 'तुम्हें पता है, मैं तुम्हारा कबीर हूं' और मैंने कहा, 'मैं जानता हूं कि तुम हो।'
मैंने सोचा कि वह अपनी फिसिक और अन्य विशेषताओं के कारण किरदार के लिए सही थे, लेकिन अंदर से भी यह वह वैसे ही व्यक्ति थे। कुणाल कई शानदार आईडिया के साथ मेरे पास आये थे। वह न सिर्फ मेरे प्रमुख अभिनेता रहे है बल्कि क्रिएटिव फ्रंट पर भी मेरी मदद की है।"
हाल ही में रिलीज़ किये गए फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को कुणाल की इंटेंस परफॉर्मेंस और लुक की झलक देखने मिली है, साथ ही अमायरा के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। इस नेल-बाइटिंग थ्रिलर को अपने नज़दीकी थिएटर में 2 अप्रैल को देखने के लिए तैयार हो जाइए।


Click it and Unblock the Notifications