कुणाल कामरा ने कंगना रनौत को दिया जवाब, 'मैंम आपका फ्यूज क्यों उड़ रहा है'
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ भी करने से पहले बिल्कुल भी नहीं घबराती हैं। वो लगातार सुर्खियों में हैं और उनके ट्वीट्स काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में उन्होने फिर कुछ ऐसा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक बहस छिड़ गई है और फैंस भी इसमें पूरी तरह से शामिल हैं। दरअसल कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके साथ संजय राउत नजर आ रहे थे।
कुणाल कामरा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक ट्वीट कंगना को किया था। दरअसल हाल ही में मुंबई में पावरकट हुआ था और चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया था। इसके साथ ही कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि..

'मुंबई में पावरकट, इसी बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क.......कंगना।' इसमें कुणाल कामरा की तस्वीर थी। कुणाल ने भी जवाब देते हुए लिखा है कि.. 'मैम, बिजली गई इधर और फ्यूज आपका क्यों उड़ रहा है।'
कुणाल के इस ट्वीट के बाद कंगना समर्थक और कुणाल के समर्थकों के बीच जंग छिड़ गई है। हालांकि इसके बाद कंगना ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार से टक्कर ली थी और इसके बाद उनका ऑफिस बीएमसी के द्वारा तोड़ देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications