अपनी इस एक मांग को पूरा कराने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, बोले- रद्द करो इसे..

Kunal Kamra Bombay High Court: कॉमेडियन कुणाल कामरा पिछे काफी दिनों से लगातार विवादों में छाए हुए हैं। शिवसेना के हंगामे के बाद कॉमेडियन ने माफी ना मांगने का साफ ऐलान कर दिया था। इन सबके बीच कुणाल कामरा ने अपनी एक मांग लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के लिए विवादित गाना गाने के लिए कुणाल कामरा पर एफआईआर दर्ज है। मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम याचिका खारिज होने के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं कॉमेडियन ने अब FIR रद्द करने की मांग की है। कामरा के खिलाफ शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई हुई है।
कुणाल ने हाईकोर्ट से मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। दरअसल, कुणाल कामरा ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित रूप से 'गद्दार' टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया था। वहीं, अब इस मामले वे कामरा ने हाईकोर्ट का रुख किया है और मुंबई पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसे रद्द करने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











