..................... Kunal and I are not getting married this year, says Soha Ali Khan - Hindi Filmibeat

लिव इन रिलेशन वाले कुणाल-सोहा की शादी इस साल नहीं

लंबे अरसे से बॉलीवुड हॉट कपल कुणाल खेमू औऱ अभिनेत्री सोहा अली खान की शादी का इंतजार कर रहा है। सबको लगता था कि सैफ-करीना की शादी के बाद दोनों की इस साल शादी हो जायेगी लेकिन शायद अब ऐसा नहीं होगा।

नवाब खानदान की नवाबजादी सोहा अली खान ने कहा कि वह इस साल शादी नहीं करने जा रही हैं क्योंकि अभी उनका और कुणाल दोनों का ही ध्यान पूरी तरह से करियर पर है। इसलिए अभी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले नहीं हैं, सोहा ने कहा कि हां जिस दिन मैं शादी करूंगी उस दिन मैं मीडिया को जरूर बताऊंगी क्योंकि यह मेरे लिए बड़ी बात होगी।

मालूम हो कि कुणाल-सोहा दोनों लंबे अरसे से लिव इन रिलेशन में हैं। इससे पहले सोहा ने कहा था मैं औऱ कुणाल दोनों हर पल साथ हैं, ऐसे में शादी की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत क्या है? जिस दिन हमें लगेगा कि हमें औपचारिकता निभा लेनी चाहिए, हम निभा लेंगे।

सोहा के बाद कुणाल का भी यही कहना था कि वो अभी अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी कहा कि वो जल्द ही शादी करेंगे। उन्होंने भरोसे और दावे के साथ कहा कि वह सोहा से छिपकर शादी नहीं करेंगे बल्कि सबको बताकर और शान से सोहा को अपनी बेगम बनायेंगे...

आईये आपको दिखाते हैं सोहा-कुणाल की अनदेखी तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X