उम्मीद से कहीं ज्यादा पसंद आई डॉन 2: कुणाल कपूर

कुणाल कपूर की माने तो, 'उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हमें उम्मीद तो थी लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है वह किसी की भी उम्मीदों से कहीं आगे है।'
फिल्म 'डॉन 2' शुक्रवार को भारत के साथ 41 देशों में एक साथ रिलीज हुई। पहली बार सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर काम कर रहे कुणाल ने कहा, 'सभी को यह फिल्म पसंद आई है। मुझे लगता है कि जब फिल्म लोगों को पसंद आती है तो हर चीज अच्छी लगने लगती है।'
कुणाल ने एम एफ हुसैन की फिल्म 'मीनाक्षी: ए टेल ऑफ टू सिटीज़' के जरिए बॉलीवुड में अपने कैरीयर की शुरूआत की थी। लेकिन फिल्म 'रंग दे बसंती' में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।
कुणाल 'हैट्रिक', 'लागा चुनरी में दाग' और 'आज नचले' सरीखी फिल्मों में काम कर चुके हैं। केवल इतना ही नहीं उन्होंने 'बचना ए हसीनों', 'वेलकम टू सज्जनपुर' और 'लम्हा' में गेस्ट रोल भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











