..................... kumbh viral girl monalisa fees for first film the manipur diaries monalisa charges this much hefty amount - Hindi Filmibeat

मोनालिसा को साइन करने में ठंडी हुई फिल्म मेकर की जेब, वायरल गर्ल ने एक फिल्म के लिए इतनी फीस

Kumbh Viral Girl Monalisa Fees

Kumbh Viral Girl Monalisa Fees: खूबसूरती को लेकर वायरल हुई महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। मोनालिसा के रियल तो रियल अब AI जेनेरेटेड तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन भी कर लिया है।

फिल्म मिलते ही मोनालिसा की किस्मत खुल गई है। इस फिल्म के लिए मोनालिसा को काफी मोटी फीस मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि मोनालिसा को फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए 21 लाख रुपये की फीस मिली है। इसमें से एक लाख रुपये उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान के चलते वायरल हुई मोनालिसा अब अपने घर यानी मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट चुकी हैं। पूरे महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में ही रूक कर रुद्राक्ष माला बेचने वाली थीं लेकिन 15 दिनों के अंदर ही उन्हें महाकुंभ छोड़ना पड़ा। क्योंकि वायरल होने के कारण न तो वह माला बेचने का अपना काम ठीक से कर पा रही थी और न ही चैन की सांस ले पा रही थी। पूरे वक्त उनके आगे पीछे कैमरे घूमने लग गए थे।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा आज मोनालिसा के गांव पहुंचे और अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन किया। इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंस से वो अपनी तमाम तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही मोनालिसा के कई फर्जी आकाउंट भी जो सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वायरल होते ही क्रिएट कर दिए थे।

Read more about: monalisa bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X