Kumar Vishwas Wife: कौन है कुमार विश्वास के घर की लक्ष्मी मंजू शर्मा? जिनसे शादी कर करोड़पति बन गए कविराज

Kumar Vishwas Wife Manju Sharma

Kumar Vishwas Wife Manju Sharma: मशहूर कवि और लेखन में शुमार कुमार विश्वास आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। ऐसा शायद ही कोई होगा जिनको कुमार विश्वास का नाम ना पता हो। बड़े-बड़े कवि सम्मेलन में भी वह शामिल होते हैं और उनके बोलने का तरीका भी काफी प्रसिद्ध है। कुछ वक्त से वह राम कथा को लेकर काफी चर्चा में है।

सरकारी औधे पर हैं नियुक्त

लेकिन आज हम आपको कुमार विश्वास की पत्नी के बारे में बताने वाले हैं। जो आज के समय पर बड़े सरकारी औधे पर नियुक्त है। हालांकि आज हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में भी बताएंगे। बहुत कम लोगों को पता है कि कुमार विश्वास जी कॉलेज में पढ़ाया करते थे उसी में साथी लेक्चरर से उनको प्यार हो गया था।

कुमार विश्वास मंजू शर्मा की लव स्टोरी

यह बात साल 1994 की है जब कुमार विश्वास राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी पढ़ाने के लिए जाया करते थे। यहां पर उनकी मुलाकात मंजू शर्मा से हुई और आज वह उनकी पत्नी बन चुकी है। एक वक्त था जब कुमार विश्वास उनके लिए शृंगार रस की कविताएं लिखते थे और बाद में मंजू शर्मा को भी उनसे प्यार हो गया। तब उनकी पत्नी अजमेर में रहती थी और अक्सर कुमार विश्वास से मिलने भी जाती थी।

शादी से नाराज घरवाले

बाद में कुमार विश्वास और मंजू शर्मा ने शादी करने का सोचा तो दोनों अलग-अलग जातियों से आते थे। घर वाले भी दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन फिर भी दोनों ने कभी हार नहीं मानी और जैसे तैसे परिवार को भी मना लिया। बाद में कुमार विश्वास और मंजू शर्मा की दो बेटियां हुई। जिनका नाम अग्रता शर्मा और कुहू शर्मा है।

कुमार विश्वास की दो बेटियां

कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की हाल ही में शादी हुई है तो वही छोटी बेटी कुहू भी पढ़ाई कर रही है। लेकिन अगर हम मंजू शर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने ज्योग्राफी से MA की डिग्री हासिल की हुई है और अब वह राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की सदस्य भी है। राजस्थान यूनिवर्सिटी से उन्होंने पीएचडी भी किया हुआ है।

मंजू शर्मा कुमार विश्वास के लिए काफी लकी साबित हुई हैं। जहां उन्होंने कुमार विश्वास को दो प्यारी सी बेटियों का पापा बनाया तो वहीं उन्होंने करियर में कई सफलताओं को चूमा।

More from Filmibeat

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X