VIDEO: कुमार विश्वास के घर से निकली स्मृति ईरानी, पीछे से भाभी-भाभी करती रह गई पत्नी मंजू

Kumar Vishwas Smriti Irani Manju Sharma: कवि कुमार विश्वास के घर पर उनकी बेटी अग्रता की शादी के बाद पहले तीज का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया। इस सेलिब्रेशन में स्मृति ईरानी मने पहुंचकर हर किसी को हैरान कर दिया। कुमार विश्वास के घर से स्मृति ईरानी के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें वो कभी नए नवेले कपल को आशीर्वाद देती तो कभी फूल बरसाती दिखाई दे रही हैं।
इसी बीच एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्मृति ईरानी सेलिब्रेशन के बाद कुमार विश्वास के घर से वापस जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कुमार विश्वास उन्हें छोड़ने जा रहे हैं। दोनों आपस में बातचीत और हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कुमार विश्वास स्मृति से कहते अब आप सीधे जेएनयू जाएंगी इस पर स्मृति मडाकिया लहजे में कहती हैं सीधे आग में और दोनों हंसने लगते हैं।
तभी पीछे से कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा आती हैं और स्मृति को कुछ शगुन देने के लिए बुलाती है भाभी ये लीजिए। लेकिन स्मृति मना कर देती हैं। इसके बाद फिर से मंजू उनसे कहती हैं लेकिन स्मृति साफ शब्दो में मना कर आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो देखने के बाद साफ है कि स्मृति ईरानी का कुमार विश्वास के पूरे परिवार के साथ काफी अच्छा रिश्ता है।
टेलीविजन की दुनिया में 'तुलसी वीरानी' के नाम से मशहूर स्मृति ईरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। वो अपने सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रीबूट वर्जन में फिर से नजर आएंगी। जहां एक तरफ उनके टीवी कमबैक की खूब चर्चा है, वहीं तीज के त्योहार पर उनकी एक खास मुलाकात भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications