..................... Kumar Vishwas wife manju caste Kumar Vishwas wife surname manju mali belongs to Saini caste Kumar Vishwas inter caste marriage - Hindi Filmibeat

कुमार विश्वास की तरह ब्राह्मण नही बल्कि इस जाति की थी मंजू शर्मा, घरवालों ने सालों तक नही देखा था बहू का चेहरा

Kumar Vishwas Wife Manju Caste: भारत के सबसे लोकप्रिय कवि और अब कथावाचक बन चुके कुमार विश्वास अपनी वाणी के साथ साथ अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कुमार विश्वास के साथ साथ उनकी बेटियों और पत्नी का रहन सहन भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।

Kumar Vishwas Wife Manju Caste

कुमार विश्वास ने घरवालों से खिलाफ जाकर की शादी

कुमार विश्वास ने अपनी मेहनत के दम पर ये साम्राज्य खड़ा किया है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे से निकलकर उन्होंने विदेशों में अपने हुनर के दम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की। करियर की तरह की कुमार विश्वास की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। शुरुआती दिनों में गर्लफ्रेंड रही मंजू से लव मैरिज करना कुमार विश्वास के लिए आसान नहीं रहा। इसके लिए उन्हें अपने घरवालों से खिलाफ करनी पड़ी थी। इस बारे में कविराज खुद भी इंटरव्यू में बता चुके हैं।

घरवालों ने नहीं देखा बहू का चेहरा

घरवालों के खिलाफ जाकर कुमार विश्वास ने कोर्ट मैरिज की और काफी समय तक इस कारण उनके घरवालों से मतभेद रहे और आना-जाना, मिलना-जुलना और यहां तक की बात करना तक बंद हो गया था। हालांकि कुमार और मंजू और दो प्यारी बेटियां हुई, समय ने घाव भरे और आज कुमार विश्वास अपनी पत्नी-बेटियों, अपने माता-पिता, भाई बहनों के साथ एक छत के नीचे हंसी खुशी रहते हैं।

पहली ही मुलाकात में दिल हार बैठे कविराज

कुमार विश्वास को निजी जीवन में भी प्यार हासिल हुआ। दरअसल आपको बता दें कि उनको अपनी सहपाठी लेक्चरर से प्यार हो गया था। साल 1994 में जब कुमार विश्वास राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी के लेक्चर हुआ करते थे तो यहीं पर उनकी मुलाकात उनकी पत्नी मंजू शर्मा से हुई थी। पहले ही मुलाकात में कुमार विश्वास को मंजू बहुत पसंद आ गई थी।

घाटी तो कभी मंदिरों में होती थी मुलाकात

इसी के चलते कुमार विश्वास भी श्रृंगार रस की कविताएं लिखने लग गए थे। इन्हीं कविताओं के चलते मंजू को भी कुमार विश्वास से प्यार हो गया। मंजू अजमेर की रहने वाली थी। अक्सर कुमार विश्वास भी मंजू से मिलने के लिए अजमेर चले जाते थे। दोनों चोरी छुपे कभी पुष्कर घाटी तो कभी बजरंगगढ़ मंदिर जैसी जगहों पर मिलते।

क्या थी कुमार विश्वास की पत्नी मंजू की जाति

हालांकि मंजू शर्मा और कुमार विश्वास दोनों ही शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की जातियां अलग थी और इसी के चलते घर वालों ने इस शादी के लिए मना कर दिया था। दरअसल आपको बता दें कि कुमार विश्वास एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं और मंजू राजस्थान के माली (सैनी) समुदाय से संबंध रखती हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के अजमेर की रहने वाली हैं और उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से पीएचडी (PhD) की है। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ने हार नहीं मानी और परिवार वालों को शादी के लिए मना लिया।

धांधली के आरोपों में मंजू का नौकरी से इस्तीफा

बता दें कि कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा ने एजूकेशन फील्ड में काफी योदगान दिया है और वो कई उच्च पदों पर भी रह चुकी हैं और उन्होंने कॉलेज लेक्चरर के रूप में काम किया है। वह राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त की गई थीं, लेकिन 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद उन्होंने 2025 में इस्तीफा दे दिया।

Read more about: kumar vishwas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X