मुकेश खन्ना के बाद कुमार विश्वास ने कसा सोनाक्षी सिन्हा पर तंज, बोले- 'घर की लक्ष्मी को कोई और..'

Kumar Vishwas Sonakshi Sinha- सोनाक्षी सिन्हा ने जब से जहीर इकबाल के साथ शादी की है वो अक्सर ट्रोल होती हैं। कहीं उनके धर्म को लेकर तो कहीं केबीसी के इस सवाल को लेकर जो वो बता नहीं पाईं थीं।
अभी सोनाक्षी सिन्हा और मुकेश खन्ना के बीच का विवाद सामने आया था कि अब एक नए शख्स की एंट्री हो चुकी है। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अब बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा है। सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कुमार विश्वास ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
क्या बोले कुमार?
इस दौरान कुमार विश्वास एक प्रोग्राम में थे। उन्होने उस प्रोग्राम में सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना कहा,अपने बच्चों के भगवान राम के भाइयों का नाम याद करवाएं सीता जी की बहनों का नाम याद करवाएं। मैं एक संकेत दे रहा हूं और जो इसको समझ जाएं वो तालिया बजाएं। अपने अपने बच्चों को गीता और रामायण पढ़वाएं वरना ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।
सोनाक्षी के रिएक्शन का इंतजार
हाल ही में मुकेश खन्ना को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने मुंहतोड़ जवाब दिया था और बाद में मुकेश खन्ना ने इस पर रिएक्ट किया था। अब देखने वाली बात होगी कि सोनाक्षी सिन्हा कुमार विश्वास को क्या जवाब देती हैं।
सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम धर्म में शादी की है और काफी ट्रोल हुई हैं। उनके पति का नाम जहीर इकबाल है जो कि एक अभिनेता है और कई फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications