कुमार विश्वास ने साधा सैफ-करीना पर निशाना, बोले- हीरोइन हम बनाएं और बच्चे का नाम तुम आक्रमणकारी पर रखो...

Kumar vishwas target Saif ali khan and kareena Kapoor: अपनी कविताओं और अपने खास अंदाज की वजह से कुमार विश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है कुमार विश्वास अपने बेबाक अंदाज के लिए भी पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह खास एक्टिव रहते हैं।
सोनाक्षी जहीर पर निकाल चुके हैं गुस्सा
कुमार विश्वास इन दिनों बॉलीवुड सितारों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कभी वह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पर अपना गुस्सा निकालते हैं तो कभी किसी अन्य सितारों पर, लेकिन हाल ही में कुमार विश्वास ने सैफ अली खान और करीना कपूर ने निशाना साधा है। जी हां, उन्होंने सैफ-करीना के बेटे के नाम पर लेकर गुस्सा निकाला है।
तैमूर के नाम पर नाराज हुए कुमार विश्वास
दरअसल हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास तैमूर के नाम पर नाराज होते नजर आए। उन्होंने ना सिर्फ सैफ पर उंगलियां उठाईं बल्कि उन्होंने करीना कपूर पर भी तंज कसा।
सैफ करीना को सुनाईं खरी खोटी
सैफ-करीना को खरी-खोटी सुनाते हुए कहते हैं 'अब ऐसा नहीं चलेगा कि हम लोग आपको फेमस बनाएं पैसे दे, टिकट खरीदें हीरो और हिरोइन बनाएं, लेकिन जब आपकी तीसरी शादी हो तो आप नाम किसी आक्रमणकारी पर रख दें। इतने अच्छे नाम हैं आप किसी पर भी रख देते। हुजूर से जुड़े नाम सोच सकते थे।'
लफंगे के नाम पर रखा बच्चे का नाम...
कुमार विश्वास आगे कहते हैं कि 'एक बदतमीज लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान आकर मां- बहनों के साथ गलत किया। और उस लफंगे के नाम पर आपने प्यारे से बच्चे का नाम रख दिया, लेकिन अब हम ऐसा चलने नहीं देंगे। अब ये नया भारत है जगा हुआ भारत है।' बता दें कि कुमार विश्वास के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











