बेटी को विदा करते ही कुमार विश्वास के घर हंगामा, वीडियो देख ससुराल से दौड़ी चली आएगी लाडली

Kumar Vishwas House Video

Kumar Vishwas House Video: रवि कुमार विश्वास इस दिनों अपनी बेटी अग्रता की शादी को लेकर छाए हुए थे। इसी बीच कुमार विश्वास के घर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कुमार विश्वास के घर के पास एक चौराहे पर कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

कुमार विश्वास के घर के बाहर लफड़ा

वीडियो में दिख रहा है कि युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे जा रहे हैं। इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने यह कहते हुए वीडियो बनाया कि कुमार विश्वास के गार्ड्स युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

वायरल हो रहा है वीडियो

इसके जवाब में नोएडा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामले की जांच एसीपी प्रथम को सौंप दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि फिलहाल स्कूटी चालक ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वास्तव में मारपीट में कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मी शामिल थे या नहीं।

कुमार विश्वास की बेटी की शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने हाल ही में बड़ी बेटी अग्रता की शादी की है। अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही। मालूम हो कि कुमार विश्वास के दामाद यानी की पवित्र खंडेलवाल एक बिजनेसमैन है। अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल की लव मैरिज हुई है। दोनों कॉलेज में साथ में पढ़ते थे।

उदयपुर में हुई शादी

अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया। अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।

Read more about: kumar vishwas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X