Kumar Vishwas ने अयोध्या में लोगों से धुलवाए अपने पैर, भड़के यूजर्स बोले- और आभागे सुवर्ण...
Kumar Vishwas Viral Video: कवि कुमार विश्वास का रुतबा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक एक शो के लाखों फीस लेने वाले कुमार विश्वास जब से राम कथा कहने लगे है तब से फैंस उनमें राम देखने लगे हैं और उन्हें पूजने लगे हैं। अब कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुमार विश्वास का किसी राजा महाराजा की तरह सम्मान होते दिखाई दे रहा है।

सामने आया वायरल हो रहा ये वीडियो अयोध्या का है। हाल ही में कुमार विश्वास अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। यहां कुमार विश्वास को बेहद ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। कवि कुमार विश्वास सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला दर्शन किए। राम मंदिर की भव्यता को निहारा।
यहां एक होटल में भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कुमार विश्वास के पैर धोए। माथे पर तिलक लगाया। फूलों की बारिश की और आरती उतारी। सोशल मीडिया पर मिल रहे इस ट्रीटमेंट की काफी आलोचना भी हो रही है। इसके साथ ही तमाम लोग हाल ही में उनके यूजीसी बिल पर आए रिएक्शन से जोड़ते हुए उन्हें आभादा सुवर्ण भी कह रहे हैं।
एक शख्स में कुमार विश्वास को ट्रोल करते हुए लिखा, "बाबाओ की वेकेंसी चल रही है आवेदन करने के लिए शिक्षित होना अनिवार्य नहीं है" एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "क्या जल समाधी लेने वाले है " एक शख्स ने लिखा, "लोगों को कथावाचक और संत का अंतर भी नहीं मालूम है।"
इसके साथ ही आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने अयोध्या की बदलती तस्वीर पर खुशी जताई। 23 जनवरी को राहुल गांधी अयोध्या आने वाले हैं, इस पर कुमार विश्वास ने कहा- यह भगवान का फैसला है कि कब, किसको अपने द्वार पर बुला लें। सभी का स्वागत है।
उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बगैर कहा-प्रयागराज माघ मेला से स्नान करके अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। प्रशासन से अनुरोध है कि वह संतों की गरिमा का ध्यान रखें। श्रद्धालुओं की व्यवस्था का ध्यान रखें।


Click it and Unblock the Notifications











