..................... Kumar vishwas gave an open chellenge to pakistan, expressed anger, said- look where we are and you - Hindi Filmibeat

कुमार विश्वास ने दी पाकिस्तान को खुली चुनौती, वीडियो में जमकर बरसाया गुस्सा, कहा- देखो हम कहां है और तुम...

Kumar vishwas

Kumar vishwas Viral Video: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल ने देश के लोगों को खासतौर पर बॉर्डर से सटे शहर के लोगों को चिंता में डाल दिया है कि आखिर अब आगे क्या होगा ? धीरे-धीरे करके अब आम जनता से लेकर सितारों तक ने भड़ास निकालनी शुरू कर दी है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रुपाली गांगुली देश के सपोर्ट में आए हैं और पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमलों का विरोध किया है। वहीं अब कुमार विश्वास ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Take a Poll

कुमार विश्वास ने पाकिस्तान को दिया संदेश

भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच अब कवि कुमार विश्वास का भी वीडियो आ गया है। कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए पाकिस्तान को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास जमकर पाकिस्तान के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं और देश की जनता की तारीफ करते दिख रहे हैं।

कुमार विश्वास के इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है, लेकिन यह वीडियो बुलेट की रफ्तार से वायरल हो रही है। इस वीडियो पर लोगों के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को देख जहां कुछ लोग यह कह रह हैं कि सर आपने तो दिल की बात कह दी। तो वहीं कोई कह रहा है कि आपके शब्द सुनकर रोंगटे खड़े हो गए हैं। चलिए फिर बिना देर किए जानते हैं कि आखिर कुमार विश्वास ने अपने इस वीडियो में ऐसा क्या कह दिया है जिससे लोगों में जोश भर गया है और लोग कुमार विश्वास की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

देखे आपका पड़ोसी देश कहां है और आप कहां हैं...

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) अपने इस वीडियो में कहते हैं कि- पाक के लोग अगर इसे सुनेंगे, मुझे पता है कि वहां तक यह बात जरूर पहुंचेगी। और मेरा पाकिस्तानी आवाम से भी अनुरोध है कि हम और आप एक साथ आजाद हुए थे। देखिए कि आपका पोड़सी कहां खड़ा हुआ है और आप कहां खड़े हुए हैं। ये सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने अपने लोकतंत्र की रक्षा की। हम अपने नेताओं की आलोचना कर पाए।

अभी भी आपके पास मौका है...

कुमार विश्वास आगे कहते हैं कि- हमने अपनी सेना को सबसे इज्जतदार सेना बनाया। हम किसी पेंटागन किसी चीनी आका की जूतियों पर टिके सेना अध्यक्ष तैयार नहीं करते। हमने अपनी नेताओं की आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछना शुरू किया था। इसीलिए हम आज दुनिया की बड़ी अर्थशक्ति हैं। सुपरपावर बन गए हैं। और आप अभी भी आटे के लिए परेशान हैं। अभी भी घुसपैठ करने में लगे हुए हैं। इसके बाद कुमार विश्वास कहते हैं कि अभी भी आपके पास मौका है। अगर जंग हुई भी तो भारत अपने उसूलों के साथ लड़ेगा। और सिर्फ सेना के साथ सामना करेगा। वैसे अभी भी आपके पास मौका है।

Read more about: kumar vishwas trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X