गोबर मिट्टी से बने घर में रहता है ये स्टार, बिना AC वाले लग्जरी फार्महाउस के अंदर की तस्वीरें
Kumar Vishwas Eco Friendly Farm House: कुमार विश्वास एक मशहूर कवि होने के साथ-साथ पॉलिटिशियन भी है। उन्होंने नितेश कुमार की मच अवेटेड फिल्म रामायण में भी गाने लिखे हैं। हालांकि कुमार विश्वास लग्जरी और सादगी के बीच में अच्छा खासा बैलेंस भी बनाना अच्छे से जानते हैं। उनके घर में स्पा से लेकर सलून जैसी सारी सुविधाएं भी मिल जाती हैं। लेकिन उनके गांव पिलखुआ के पास में कुमार विश्वास का बहुत ही सुंदर फार्म हाउस भी बताया जाता है। इसकी खासियत आप इसकी खूबसूरत तस्वीरों में देख सकते हैं।

केवी कुटीर है बेहद खूबसूरत
कुमार विश्वास के लग्जरी घर के साथ-साथ उनके गांव में एक ऐसा फार्महाउस है जिसका जिक्र कई बार खबरों में आता रहता है। इसका नाम केवी कुटीर है। कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ में यहां पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आते हैं, कुमार विश्वास का नोएडा में 5 मंजिला शानदार घर भी है। इसमें स्पा, सलून सब कुछ मिल जाता है लेकिन असली लग्जरी उनका गांव का यही फार्महाउस है।
कुमार विश्वास ने फार्म में लगाई हैं फ़सल
कुमार विश्वास के फार्म हाउस में कई तरीके की फसलें भी हैं। फल से लेकर सब्जियां और मिर्च भी हैं, जिनका वो अचार भी बनवाते हैं।
फार्म हाउस है एकदम इको-फ्रेंडली
कुमार विश्वास ने अपने इस फार्म हाउस को हट स्टाइल में बनवा रखा है। इसमें उन्होंने बहुत ही खूबसूरत पंख बनवा रखे हैं और इंटरेस्टिंग बात तो यह है कि उनका यह फार्म हाउस सीमेंट से नहीं बना है बल्कि ये पीली मिट्टी, गोबर, दालों और कुछ पेड़ों और धरती के कुछ मिनरल्स से बनाया गया है और इसको वैदिक प्लास्टर भी कहा जाता है। वैदिक प्लास्टर को इको फ्रेंडली माना जाता है। पुराने समय में घर इसी तरीके से बनाए जाते थे। कुमार विश्वास के इस घर में उनकी क्रिएटिविटी और आस्था भी देखने के लिए मिलती है।
मौसम के हिसाब से बदल जाता है तापमान
सबसे खास बात तो यह है कि कुमार विश्वास के इस फार्महाउस में गर्मी में ठंड का एहसास होता है और सर्द मौसम में गर्माहट का एहसास होता है। दरअसल कुमार विश्वास के इस फार्म हाउस में थर्मल इंसुलेशन नेचुरल होता है।


Click it and Unblock the Notifications