Inside Photos: कुमार विश्वास ने 26 साल की बेटी अग्रता के किए हाथ पीले, जानिए कौन हैं होने वाले दामाद पवित्र

Kumar Vishwas Daughter Agrata Vishwas Roka Inside Photos: देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ऊंची उड़ान भर रहे हैं और कविता पाठ से धीरे-धीरे रामकथा की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे लोगों के दिलों में उनकी एक अलग छवि बन रही है। वहीं पर्सनल लाइफ में भी कुमार इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी अग्रता का रोका कर दिया है और अब बेटी की विदाई की तैयारियों में लग चुके हैं।
20 अप्रैल 2024 को अपने इंस्टा हैंडल से कुमार विश्वास ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता के रोका समारोह से दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में उनकी पूरी फैमिली के साथ अग्रता के मंगेतर भी देखे जा सकते हैं। दूसरी फोटो में पापा-बेटी के क्यूट मोमेंट की झलक है, जिसमें कुमार अपनी लाडली को सीने से लगाए हुए हैं और दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
फोटोज शेयर करते हुए कुमार ने कैप्शन में लिखा, ''बेटियां शीतल हवाएं हैं, जो पिता के घर बहुत दिन तक नहीं रहतीं। बेटियां पावन ऋचाएं हैं, बात जो दिल की कभी खुलकर नहीं कहतीं॥" लाडो @agratasharmma व चिरंजीव पवित्र की वचन-बेला (रोका) पर आप सबके आशीर्वाद की कामना है।''
इसके अलावा, अग्रता ने भी अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें हमें उनके रोका की शानदार झलकियां देखने को मिलीं। डांस करने व अपने मंगेतर के साथ क्लोजअप पोज देने से लेकर फैमिली मेंबर्स संग फोटो खिंचवाने तक अग्रता का रोका खुशियों के माहौल से सराबोर था। तस्वीरों में कुमार विश्वास व उनकी पत्नी अपनी बेटी के रोका को खूब एंजॉय करते नजर आए। यहां देखें अग्रता के रोका की इनसाइड फोटोज। अग्रता के मंगेतर का नाम पवित्रा है। हालांकि उनके बारे में अभी पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं आई है।
कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल @agratasharmma पर करीब 1 लाख फॉलोअर्स हैं। अग्रता ने अपनी स्कूली पढ़ाई 'दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद' से की है। आगे की पढ़ाई के लिए वह इंग्लैंड चली गई थीं। अग्रता ने 'University of Warwick' से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली है।
इसके अलावा, उन्होंने 'नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी' से फैशन मार्केटिंग में 'मास्टर ऑफ आर्ट्स' भी किया है। अग्रता शर्मा फिलहाल इंग्लैंड में ही रहती हैं और वह 'डिजिटल खिड़की' नाम की कंपनी की डायरेक्टर भी हैं, जहां से वह अच्छा-खासा कमाई करती हैं। अग्रता सुंदरता के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू की बात करें, तो उन्होंने लंदन के 'किंग्स कॉलेज' से साइकोलॉजी में बीएससी किया है।


Click it and Unblock the Notifications