कुमार विश्वास ने इस बिजनेसमैन संग पीले किए बड़ी बेटी अग्रता के हाथ, जानिए कौन है कविराज के जमाईराजा

Kumar Vishwas

Kumar Vishwas Daughter Wedding: मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas Daughter) की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा (Agrata Sharma) की हाल ही में पवित्र खंडेलवाल (Pavitra Khandelwal) के साथ में शादी हुई है। बताते चलें कि दोनों की शादी पिछोला झील किनारे सितारा होटल लीला पैलेस (Leela Palace Udaipur) में हुई है। अब इसी बीच इस कपल की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई। लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा और उनके दामाद पवित्र खंडेलवाल कौन है और क्या करते हैं?

विदेश में पढ़ी है कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है। लेकिन अगर हम कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।

डायरेक्टर है बेटी, दामाद है बिजनेसमैन

इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।

कौन हैं कुमार विश्वास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास अभी के वक्त में एक मशहूर कवि और लेखक है। वह कई सारे कवि सम्मेलन में भी शामिल होते हैं। साथ ही इस समय वह राम कथा का भी पाठ करते हुए नजर आते हैं जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस समय वह अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में आए।

Read more about: kumar vishwas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X