..................... Kumar Vishwas daughter agrata sharma Pavitra Khandelwal honeymoon after 2 days newly married celebrated on 3500 feets Hight - Hindi Filmibeat

बड़े हैं कुमार विश्वास की लाड़ली अग्रता के नखरे, शादी के दो दिन बाद ही पति पवित्र के साथ किया ये काम

Agrata Sharma

Agrata Sharma Pavitra Khandelwal Honeymoon: कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा (Agrata Sharma) और बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल (Pavitra Khandelwal) की शादी काफी सुर्खियों में रही। शादी के दो दिन बाद ही ये कपल अब हनीमून (Agrata Sharma Honeymoon) के लिए रवाना हो गया है। ऐसे में जहां तमाम लोगों को इस खूबसूरत कपल के हनीमून तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है तो इसी बीच अग्रता ने एक ऐसे अप्डेट दिया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

हनीमून पर निकली कुमार विश्वास की लाड़ली

दरअसल, अग्रता ने अपनी शादी और रिसेप्शन की कई सारी इनसाइड तस्वीरें और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर किए हैं। ऐसे में जब वो अपनी शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद पति पवित्र के साथ हनीमून के लिए रवाना हुई तो उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट से उड़ान भरी है।

35000 फिट ऊपर किया सेलिब्रेशन

एयर इंडिया ने कविराज की बेटी और दामाद को बेहद गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाईयां दी है। इसके लिए एयर इंडिया के स्टाफ ने उन्हें बुके दिया और केक कटवाया। इसके साथ ही प्यारे से हेंड रिटन लेटर से इस न्यूली वेड कपल की पहली यात्रा को यादगार बनाया है। अग्रता ने 35000 फिट ऊपर हुए इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है।

उदयपुर में हुई ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग

अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया।

रिसेप्शन में वीवीआईपी का जमावड़ा

अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।

विदेश से पढ़ी हैं अग्रता शर्मा

कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।

बिजनेसमैन हैं दामाद पवित्र खंडेलवाल

इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।

राम कथा भी सुनाते हैं कुमार विश्वास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास अभी के वक्त में एक मशहूर कवि और लेखक है। वह कई सारे कवि सम्मेलन में भी शामिल होते हैं। साथ ही इस समय वह राम कथा का भी पाठ करते हुए नजर आते हैं जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस समय वह अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में आए।

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X