VIDEO: कुमार विश्वास ने सानिया मिर्जा के पति को बताया छक्का, बोले- इंडिया के इस क्रिकेटर से कर लेती

Kumar Vishwas On Sania Mirza: कवि कुमार विश्वास अपनी शायरी के साथ साथ विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी हो या फिर सैफ करीना के बेटे का नाम कुमार विश्वास स्टेज से सभी को अपना निशाना बनाते दिखाई देते हैं। अब इसी बीच कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो कुमार विश्वास ने सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी का मजाक उड़ाया है।
शोएब मलिक को बताया छक्का
पहले बात करते हैं कुमार विश्वास के इस वायरल वीडियो की। सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था। वायरल हो रहा कुमार विश्वास का वीडियो 2011 का है। वीडियो में कुमार कहते हैं, 'पिछले साल हमारी एक टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शादी कर ली मुझे इस बात पर आपत्ति नहीं है कि उन्होंने शादी की, मुझे इस बात पर आपत्ति है कि उन्होंने जीवन भर शोहरत हिंदुस्तान से ली और शौहर पाकिस्तान से लिया। मैंने तो उन्हें एसएमएस भी भेजा था कि अगर आपको हिटर ही चाहिए तो हमारे यहां भी युसूफ पठान है, काहे इतना लंबा जा रही हैं आप। मैंने कहा ये तो छक्के मारता है वो तो है ही।
Kumar Vishwas had also targeted Sania Mirza with filthy remarks when she got married with Shoaib Malik.
— Waquar Hasan (@WaqarHasan1231) January 5, 2025
Kumar Vishwas is an example of typical upper caste Hindu men filed with hate and Islamophobia.pic.twitter.com/qFUr24MEhS
सानिया मिर्जा का तलाक
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने पिछले साल ही अपने तलाक का ऐलान कर हर किसी को काफी हैरान कर दिया था। इसके बाद सानिया मिर्जा जहां अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं तो वहीं शोएब मलिक दूसरी शादी कर लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सानिया टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं । यूं तो कुमार विश्वास का ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन आज तक सानिया मिर्जा ने इसपर कोई रिएक्ट नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications