क्या है कुमार विश्वास की जाति? प्यार पाने के लिए घरवालों से खिलाफत कर मंजू से रचाई थी शादी

Kumar Vishwas

Kumar Vishwas Caste: भारत के मशहूर कवियों में शामिल कुमार विश्वास आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनकी कविताओं में शृंगार रस झलकता है। कुमार विश्वास की मशहूर कविता 'कोई दीवाना कहता है' बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हुई है।

कुमार विश्वास को निजी जीवन में भी प्यार हासिल हुआ। दरअसल आपको बता दें कि उनको अपनी सहपाठी लेक्चरर से प्यार हो गया था। साल 1994 में जब कुमार विश्वास राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी के लेक्चर हुआ करते थे तो यहीं पर उनकी मुलाकात उनकी पत्नी मंजू शर्मा से हुई थी। पहले ही मुलाकात में कुमार विश्वास को मंजू बहुत पसंद आ गई थी।

इसी के चलते कुमार विश्वास भी श्रृंगार रस की कविताएं लिखने लग गए थे। इन्हीं कविताओं के चलते मंजू को भी कुमार विश्वास से प्यार हो गया। मंजू अजमेर की रहने वाली थी। अक्सर कुमार विश्वास भी मंजू से मिलने के लिए अजमेर चले जाते थे। दोनों चोरी छुपे कभी पुष्कर घाटी तो कभी बजरंगगढ़ मंदिर जैसी जगहों पर मिलते।

हालांकि मंजू शर्मा और कुमार विश्वास दोनों ही शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की जातियां अलग थी और इसी के चलते घर वालों ने इस शादी के लिए मना कर दिया था। दरअसल आपको बता दें कि कुमार विश्वास एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ने हार नहीं मानी और परिवार वालों को शादी के लिए मना लिया।

कभी कुमार विश्वास ने खुद जातिवाद के विरुद्ध जाकर मंजू शर्मा के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन एक बार उन्होंने टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ में शादी करने को लेकर मजाक उड़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि "मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि सानिया ने शादी कर ली। लेकिन मुझे इस बात से दिक्कत है कि उन्होंने जीवन भर शोहरत हिंदुस्तान से कमाई और शौहर पाकिस्तान से लिया।"

More from Filmibeat

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X