Video: सुर्ख जोड़े में बेटी को देख नहीं रुके कुमार विश्वास के आंसू, पत्नी मंजू शर्मा को संभालते दिखे कविराज

Kumar Vishwas Video: देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas Emotional Video) ने अपनी बड़ी बेटी अग्रता के हाथ पीले कर उन्हें विदा कर दिया है। कुमार विश्वास ने बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल (Agrata Sharma Pavitra Khandelwal Wedding) के साथ धूमधाम से बेटी की शादी की है। उदयपुर के लीला पैलेस में हुई इस ग्रैंड वेडिंग की तमाम इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जो कि अपनी भव्यता को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं।
बेटी की शादी में इमोशनल हुए कुमार विश्वास
कुमार विश्वास अपनी बेटी की शादी में जश्न में डूबे और नाचते गाते दिखाई दिए। इसके साथ ही अब कुमार विश्वास का एक ऐसे वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो उस समय का है जब बेटी को सुर्ख जोड़े में कुमार विश्वास ने पहली बार देखा। वीडियो शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने कैप्शन में लिखा, "हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई..॥"
कुमार विश्वास ने शेयर किया वीडियो
बेटी की शादी का ये सबसे खास वीडियो कविराज ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अप्लोड किया है। इस वीडियो में अग्रता दुल्हन बनने के बाद अपने ड्रेसिंग रूम में खड़ी अपने मम्मी पापा और बहन का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं। जैसे वो ये तीनों पूरी एक्साइटमेंट के साथ कमरे आते हैं और अग्रता उनकी तरफ पलटती हैं तो तीनों ही उनकी ब्राइडल ब्यूटी को देख सरप्राइज रह जाते हैं।
पत्नी मंजू शर्मा को भी संभाला
इस दौरान उनकी छोटी बहन जहां एक्सप्रेशन देती दिखाई देती हैं तो वहीं कुमार विश्वास और उनकी पत्नी मंजू शर्मा की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। इस दौरान कुमार भी काफी इमोशनल हो जाते हैं हालांकि वो खुद को संभालते हुए अपनी पत्नी को चुप कराते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और तमाम न्यूली मैरिज लड़कियां और पेरेंट्स इस लम्हे को रिलेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications