Kumar Vishwas: 'देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें..' पहलगाम पर कुमार विश्वास की कविता ने सबको रुलाया

Kumar Vishwas On Pahalgam Terror Attack: इस समय पूरा देश पहलगाम में हुए टेरर अटैक को लेकर गुस्साया हुआ है। राजनेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस पर लगातार टिप्पणियां करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी ट्विटर के जरिए कुछ पोस्ट किए हैं और इस दौरान वह काफी गुस्सा आए हुए भी नजर आ रहे हैं।
कुमार विश्वास ने शेयर किया वीडियो
कुमार विश्वास ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक दशक पहले कहा था, फिर दोहरा रहा हूं। आज समझो या कल, उपचार बस यही है। इसके साथ में कुमार विश्वास ने गुस्से वाला इमोजी भी शेयर किया है।
देश बचाएं या बेटो की लाशें ढोए
शेयर किए गए इस वीडियो में कुमार विश्वास कहते हैं कि देश बनाएँ या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें ? इसी कश्मकश में हर जीती बाज़ी हारी जाती है। एक बात ये दिल्ली वाले आख़िर किस दिन समझेंगे? कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है..!
कुमार विश्वास का ट्वीट
कुमार विश्वास में ट्विटर के जरिए एक अन्य पोस्ट भी शेयर किया जिसमें वह लिखते हैं कि "धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले भी किसी मज़हब के पैरोकार हो सकते हैं ? दुनिया को, देश को जागना होगा और आतंकवादी विचार और उसके अंदर-बाहर के समर्थकों, सहानुभूति रखने वालों को बेनक़ाब करना होगा। जिनके परिजनों की मृत्यु हुई है उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति। आतंकी भेड़ियों को चेतावनी कि कश्मीरी व भारतीय न झुके थे न झुकेंगे। बदला लिया जाएगा।"
अब लगातार कुमार विश्वास की यह ट्वीट वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर और लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुमार विश्वास के इन पोस्ट से साफ पता चलता है कि वह पहलगाम में हुए इस अटैक से काफी ज्यादा दुखी और गुस्से में है।


Click it and Unblock the Notifications