....तो बॉलीवुड के सबसे क्यूट सीक्वल की चल रही तैयारी
[बॉलीवुड समाचार] हालांकि ये खबर किसी फैन को खुश नहीं करने वाली हैं। बॉलीवुड की सबसे क्यूट हीरोइन यानि कि प्रीती ज़िंटा की सबसे क्यूट फिल्म के सीक्वल की तैयारी चल रही है।
दरअसल, बात हो रही है सोल्जर की जिसके गाने सुपरहिट थे और क्यूट सी प्रीती ज़िंटा ने इस फिल्म से दिल जीत लिया था। अब सोल्जर का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं प्रोड्यूसर कुमार तौरानी।
[2015 बॉक्स ऑफिस रीमेक बिका, सीक्वल टिका]
लेकिन फिल्म में ना बॉबी देओल होंगे ना ही प्रीती ज़िंटा....फिल्म में होंगे तौरानी के बेटे गिरीश कुमार। वही जिन्होंने रमैया वस्तावैया नाम की फिल्म से डेब्यू किया था श्रुति हासन के साथ।
फिल्म का गाना जीने लगा हूं, पहले से ज़्यादा (आतिफ असलम) बहुत पॉपुलर हुआ था। खैर, तौरानी साहब की मानें तो वो फिल्म अच्छी थी पर चूंकि उसी समय भाग मिल्खा भाग रिलीज़ हुई, इसलिए किसी ने वो फिल्म नहीं देखी।
खैर, सोल्जर सीक्वल का तो पता नहीं, पर कई ऐसे सीक्वल हैं, जिनका इंतज़ार लोग वाकई कर रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications











