रीता भट्टाचार्य की इमोशनल कहानी पर Kumar Sanu का लीगल वार, Ex वाइफ को भेजा नोटिस...

Kumar Sanu

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर कुमार सानू इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से बिग बॉस सीजन 19 में कुनिका ने अपने और कुमार सानू के रिलेशन को लेकर खुलकर बात की है तब से बवाल मच गया है। उनका ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। कुनिका के बयान के बाद कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य भी चर्चाओं में आईं। रीता ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें वह कुमार सानू के बारे में खुलकर बात कर रही थीं। उन्होंने कुमार सानू पर कई आरोप भी लगाए थे। वहीं अब कुमार सानू ने इसका जवाब दिया है वो भी लीगल नोटिस के साथ।

क्या कहा था रीता ने

दरअसल कुमार सानू की एक्स वाइफ ने सिगंर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कुमार सानू उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करते थे। रीता ने बताया कि कुमार सानू का तलाक के बाद उन्हें एक भी रुपया देने का इरादा नहीं था। जब वह तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती थीं तब उस समय उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया था। गर्भवति होने के बाद भी उन्हें कोर्ट में घसीटा गया था। इतना ही नहीं रीता ने यह भी कहा कि इस दौरान उनके पास कुछ खाने को भी नहीं था। वह खाना चुरा कर खाती थीं। रीता ने अपने रिश्ते बिगड़ने का जिम्मेदार सिंगर की बहन को ठहराया। रीता ने कहा कि तलाक की लड़ाई 8 साल चली थी। इस दौरान मैं उनके घर में रही थी। तब उन्होंने घर की बिजली कटवा दी। दूध, सब्जी व अन्य चीजों की डिलीवरी बंद करवा दी। वहीं अब रीता की इन बातों को सुन कुमार सानू ने जवाब देने के लिए लीगल रास्ता चुना है। उनकी वकील सना रईस खान ने रीता भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने रीता पर मान हानि का आरोप लगाया है।

क्या कहा कुमार सानू की वकील ने

अपने क्लाइंट कुमार सानू का बचाव करते हुए सना कहती हैं कि 40 साल से अधिक कुमार सानू अपनी जिंदगी अपने संगीत को दे चुके हैं। उन्हें दुनियाभर से प्यार मिलता है। ऐसे में सामने आ रहे झूठ कुछ पल के लिए तो शोर मचा सकते है, लेकिन वह कलाकार की विरासत को कभी भी नहीं मिटा सकते। सना रईस ने आगे कहा कि कुमार सानू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें कानूनी तौर पर यह साबित करना होगा। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी के सम्मान को और किसी के परिवार पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: kumar sanu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X