Kumar Sanu की एक्स वाइफ का खुलासा, 'मेरी ननद मेरे पति के साथ सोती थी, रंगरलियां मनाती थी'

Kumar Sanu Ex Wife Rita Bhattacharya Big Revelation

Kumar Sanu Ex Wife Rita Bhattacharya Big Revelation: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद की एंट्री के बाद से ही सानू का नाम बार-बार चर्चा में आ रहा है। इसी बीच उनकी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य (Rita Bhattacharya) ने चौंकाने वाले दावे किए हैं।

'शादी टूटने की असली वजह थीं बहनें'

रीटा भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी और कुमार सानू की शादी में दरार किसी और औरत या अफेयर की वजह से नहीं, बल्कि सानू की बहनों के कारण आई थी। उनका कहना है कि बहनें उनके घर पर शिफ्ट हो गई थीं और उसी दौरान उन्हें मानसिक तौर पर टॉर्चर करने लगीं।

'मेरे मिसकैरेज की साजिश रची गई'

रीटा ने बताया कि उनकी ननद ने एक बार खाने में कुछ ऐसा मिला दिया था, जिससे उनका मिसकैरेज हो सकता था। उन्होंने कहा कि सानू की बहनें उनकी सक्सेस, शोहरत और पैसा देखकर जलने लगी थीं और उन्हें ये सब स्वीकार नहीं था।

बहन के बॉयफ्रेंड संग घर आना बनी अनबन की वजह

रीटा का कहना है कि उनकी ननद अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई आकर उनके घर में रहने लगी थीं। जब उन्होंने सानू से कहा कि वह अपनी बहन को बाहर जाने को कहें, तभी से उनके रिश्ते में खटास बढ़ती गई।

सबसे बड़ा खुलासा करते हुए रीटा ने कहा कि उसके बाद सानू अपनी बहनों को पूरी तरह सपोर्ट करने लगे और खुद भी उनके साथ समय बिताने लगे। इसी कारण उनका रिश्ता धीरे-धीरे टूटने की कगार पर पहुंच गया।

'कुमार सानू बदल गए थे'

रीटा भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि समय के साथ सानू का बर्ताव भी बदलने लगा। उनका कहना है कि सानू उनसे बदतमीजी से बात करने लगे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सानू के पांच भाई-बहन हैं और सभी की अपनी-अपनी अलग कहानियां रही हैं।

रीटा ने कहा- 'सानू की शादीशुदा बहन, जिसकी उम्र करीब 45 साल थी और तीन बच्चे भी थे, वह भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ मेरे घर आ गई थीं। उनके बेटे की शादी मैंने कराई थी और उनका पोता भी हो चुका था। इसके बावजूद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ हमारे घर में रहने लगीं। मैंने सानू से कहा कि उनकी जिंदगी बर्बाद मत करो, लेकिन वह खुद भी इन चीजों में खुश रहते थे। मेरी ननद कुमार सानू के साथ सोती थी, जागती थी, खाती थी और दोनों रंगरलियां करते थे।'

'गलत चीज को चुप रहकर देखना भी गुनाह है'

रीटा ने साफ कहा कि उन्होंने हमेशा सही चीज का ही साथ दिया, लेकिन जब हालात बिगड़ गए तो उन्होंने सानू से साफ बात की। उनका कहना है कि अगर कोई इंसान गलत कर रहा है और आप चुप रहते हैं, तो आप भी उस गुनाह में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kumar sanu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X