13 साल तक काम के लिए तरसते रहे Kumar Sanu, फिर एक कॉल के बाद फूट-फूटकर रोने लगे सिंगर!
Kumar Sanu Struggle Story: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर कुमार सानू आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। 90 के दशक में उन्होंने लगातार 5 सालों तक फिल्म फेयर बेस्ट सिंगर का अवार्ड भी अपने नाम किया था। वह एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। इतनी सफलता प्राप्त हो जाने के बावजूद भी कुमार सानू के करियर में एक वक्त पर ठहराव आ गया था और उनके पास में कोई काम नहीं था। जब काम मिला तो कुमार सानू की आंखों में आंसू आ गए थे। साथ ही वह गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ था और एक बार फिर से फिल्मों में कुमार सानू की आवाज सुनाई देने लगी थी।

अनु मलिक ने कुमार सानू से जुड़ा हुआ सुनाया किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनु मलिक ने टीवी रियलिटी शो सारेगामापा में कुमार सानू के साथ में एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह उनके करियर का काफी ज्यादा बुरा वक्त था। तकरीबन 12 से 13 सालों तक उनके पास में कोई भी फिल्म नहीं आई थी। उनके पास गाना बनवाने के लिए कोई भी प्रोड्यूसर नहीं आ रहे थे। ना ही वह कहीं पर काम मांगने जा रहे थे। यह काफी बुरा वक्त था और फिर एक दिन उन्हें मैसेज आता है जिसमें लिखा था कि "अनु जी मेरे ऑफिस में आकर मिलो।" यह मैसेज फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा का था।
जब आदित्य चोपड़ा ने अनु मलिक को बुलाया था ऑफिस
अनु मलिक इस पर आगे बात करते हुए बताते हैं कि जब वह आदित्य चोपड़ा से मिलने के लिए उनके ऑफिस गए थे तो उन्हें एक फिल्म के बारे में बताया गया था। उन्हें बताया गया था कि डायरेक्ट शरद कटारिया के साथ में वह फिल्म करने जा रहे हैं। वरुण ग्रोवर इस फिल्म के लिरिसिस्ट होंगे और फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना है। आयुष्मान खुराना का जो कैरेक्टर है वह कुमार सानू का बहुत बड़ा फैन है। अनु मलिक ने आगे बताया कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को यह आईडिया दे दिया था कि इस फिल्म का कोई एक गाना कुमार सानू से गवा लेते हैं।
अनु मलिक इस पर आगे बात करते हुए बताते हैं कि तब कुमार सानू भी काफी गायब हुआ करते थे। कहीं पर भी उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी और उनके पास में कोई काम भी नहीं था। उन्हें ऐसा लगा कि जैसे वह काम नहीं मिलने पर इतनी ज्यादा परेशान थे तो शायद सानू भी होगा। वह कहता नहीं होगा।
जब अनु मलिक के कंधे पर सिर रखकर रोए थे कुमार सानू
अनु मलिक ने बताया कि उन्होंने कुमार सानू को अपने घर पर इनवाइट किया और कहा कि उन्होंने एक मुखड़ा बनाया हुआ है। वह उनसे ही इसको गवाना चाहते हैं। सिर्फ इतना बोलने के बाद कुमार सानू मेरे घर पर आकर खड़े हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वह कभी भी नहीं भूल पाएंगे कि उस दिन कुमार सानू, अनु मलिक के कंधे पर सिर रखकर रोया था। जिस गाने को उन्होंने उस फिल्म के लिए गया था उसका नाम 'तुमसे मिले दिल में उठा दर्द करारा' है। फिल्म का नाम 'दम लगा के हईशा' है जो साल 2015 में रिलीज हुई थी।
कुमार सानू ने 90 के दशक में किया था धमाका
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार सानू ने 90 के दशक में काफी लव सॉन्ग्स गाए हैं। इसके बाद में सलमान खान की फिल्म सजन से लेकर शाहरुख खान की दीवाना और बाजीगर के लिए भी उन्होंने जबर्दस्त हिट गाने दिए हैं। तीन दशकों तक उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। लेकिन अब पहले की तरह उनके पास में फिल्में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications