कुमार सानू ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की आजादी के लिए गाया गाना? वीडियो देख मचा बवाल!

kumar sanu

Kumar Sanu AI Video for Imran Khan- AI का उपयोग कितनी गलत तरीके से किया जा रहा है ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इस वक्त इसका शिकार मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कुमार सानू हुए हैं।

दरअसल कुमार सानू को लेकर रहा जा रहा है कि उन्होने पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की आजादी के लिए एक संगीत कार्यक्रम में गाना गाया है। जी हां, सोशल मीडिया पर जैसे ही ये घटना सामने आई लोग हैरान हैं।

खुद कुमार सानू को सामने आना पड़ा और उन्होने इस तरह के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने और गाने के झूठे दावों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर एआई-जनरेटेड के रूप में साझा किए गए एक वीडियो को हरी झंडी दिखाते हुए, गायक ने भारत सरकार से इसे प्रसारित करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद से फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

यह वीडियो कुमार के किसी इवेंट का है जिसमें एआई की मदद से उनकी आवाज को बदला गया है। इस एडिटेड वीडियो में सिंगर कह रहे हैं। "इमरान खान को आज़ाद कराएंगे, वज़ीर आज़म बनाएंगे। ज़ुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँगे, नया पाकिस्तान हम बनाएंगे।''

कुमार सानू का पोस्ट

सिंगर ने इसको लेकर लिखा, ''मैं ये पूरी तरह से क्लियर करना चाहता हूं कि मैंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के लिए कभी कोई गाना नहीं गाया है। फ़ेसबुक पर प्रसारित ऑडियो मेरी आवाज़ नहीं है - इसे AI का उपयोग करके बनाया गया है। कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए मैं अपने प्रशंसकों को बताना चाहता हूं कि यह खबर फर्जी है, झूठ है!" इसके बाद लोग हैरान हैं और लगातार एआई जनरेटेड इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसको हटाया नहीं गया है। आप देखिए उनका पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: kumar sanu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X