..................... ऐलान के साथ ही विवादों में फंसी दृश्यम 2 की हिंदी रीमेक | Kumar Mangat’s Drishyam 2 lands in legal trouble with Viacom 18 Motion Pictures - Hindi Filmibeat

ऐलान के साथ ही विवादों में फंसी दृश्यम 2 की हिंदी रीमेक- प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज

बीते दिन सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक की घोषणा की गई है। प्रोड्यूर्स कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल ने फिल्म की हिंदी रीमेक राइट्स को खरीद लिया है। बहरहाल, घोषणा के साथ ही फिल्म कानूनी पचड़े में फंस चुकी है। पहली फिल्म को को-प्रड्यूस करने वाली कंपनी वायोकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने कुमार मंगत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर इस संस्पेंस से भरपूर फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशक हैं जीतू जोसेफ।

Drishyam 2

साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' की हिंदी रीमेक को कुमार मंगत के पैनोरामा स्टूडियोज के साथ वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने प्रड्यूस किया था। अब वायकॉम-18 का कहना है कि 'दृश्यम 2' के राइट्स पर सिर्फ कुमार मंगत की कंपनी का अधिकार नहीं है।

ई टाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, वायकॉम-18 मोशन पिक्चर्स ने कुमार मंगत से कहा है कि वह अकेले या किसी और के साथ मिलकर 'दृश्यम 2' नहीं बना सकते हैं। जब कुमार मंगत ने अकेले ही फिल्म बनाने की घोषणा की तो उसके बाद वायकॉम-18 ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले की पहली सुनवाई जल्द ही होने की उम्मीद है। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कोई शक नहीं फैंस दृश्यम 2 में अजय देवगन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें, दृश्यम (हिंदी) का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था, लेकिन 2020 में उनका देहांत हो गया। लिहाजा, अफवाहें हैं कि हिंदी रीमेक का निर्देशन भी जीतू जोसेफ ही करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X