टेलीविजन जगत की इस मशहूर एक्ट्रस को हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

Dolly Sohi

Dolly Sohi Cancer: मनोरंजन जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। टेलीविजन एक्ट्रेस मेरी आशिकी तुम से ही कुम कुम भाग्य और खूब लड़ी मर्दानी झाँसी की रानी जैसे टॉप शोज का हिस्स रह चुकी एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कैंसर की दुखद खबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस खबर के सामने आते ही उके फैंस टूट गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

डॉली सोही ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। जी हां इस फोटो में उनके सिर पर बाल नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो में लिखा है 'अपना प्यार और दुआएं भेजने के लिए मैं आप सब का शुक्रिया अदा करती हूं। जिंदगी एक रोलर कोस्टर जैसी है, लेकिन अगर आपके अंदर इससे लड़ने की क्षमता मौजूद है, तो इसका सफर आसान हो जाता है। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है, कि आप इनमें से कौन सा सफर चुनते हैं। सफर का शिकार (कैंसर) होना या फिर उससे बचे रहना।'

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कैंसर जैसी घातक बीमारी का पता 6-7 महीने बाद चल सका। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे धीरे-धीरे कैंसर जैसी बीमारी के लक्षण नजर आने लगे, लेकिन मैंने उसे अनदेखा कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद जब मुझे असहनीय दर्द होने लगा और मुझ में इस भीषण दर्द को सहन करने की क्षमता नहीं रही, तो डॉक्टर के पास जाकर जब मैंने जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

इसके बाद उन्होंने आगे बताया की टेस्ट से पहले मुझे बताया गया कि मुझे अपना यूटेरस निकलवाना पड़ेगा। उसके बाद जब आगे की जांच आई तो उससे पता चला, कि मैं सर्वाइकल कैंसर का शिकार हो गई हूं। अब मेरा इलाज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी इस तरह के लक्षण या तरीके का पता चले तो उसे समय रहते ही अपनी जांच कर इलाज शुरू करवाना चाहिए। जब उनके फैंस को उनकी इस बीमारी का पता चला तो वह उनके लिए दुआएं करने लगे। इसके साथ ही डॉली ने कहा कि मुझे हमेशा से फैंस का प्यार और दुआएं मिलती रही है, जिसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करती रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।

Read more about: dolly sohi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X