बिजनेसमैन ने कुलविंदर कौर को एक लाख रुपए ईनाम देने का किया ऐलान, कंगना रनौत को मारा था थप्पड़!

लोकसभा चुनाव के बाद कंगना रनौत मंडी क्षेत्र से सांसद चुनी गई हैं। इसके बाद चर्चा थी कि वो काफी खुश हैं। लेकिन बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया।
इस दौरान सीआईएसएफ की महिला कॉंस्टेबल ने कंगना रनौत को तमाचा मार दिया था। लेकिन अब खबर है कि कुलविंदर कौर जिसने तमाचा मारा था उसको एक बिजनेसमैन ने 1 लाख रुपए इनाम में देने की बात कही है।
जी हां, मोहाली स्थित रियल एस्टेट कारोबारी शिवराज सिंह बैंस ने भाजपा सांसद-निर्वाचित अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ विवाद के बाद सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को 1 लाख रुपये का इनाम देने की ऐलान किया है।
क्या बोलीं कंगना रनौत
रनौत ने दावा किया कि महिला कांस्टेबल ने उन पर शारीरिक हमला किया और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। अभिनेत्री की मानें तो, कांस्टेबल उसके पास आई, उसके चेहरे पर मारा और अपमान किया, कथित तौर पर किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान कंगना रनौत के समर्थन के कारण वो गुस्से में थी। रनौत ने कहा, "उसने मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया और उसने कहा कि वह किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करती है।"
निलंबित हो गई हैं कुलविंदर
कंगना रनौत को तमाचा मारने वाली महिला कॉंस्टेबल कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बल ने घटना की औपचारिक जांच भी शुरू कर दी है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में उनको लेकर क्या एक्शन लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications