Bigg Boss 17 में एंट्री मारेगा कुल्हड़ पिज्जा कपल? लोग बोले- टुई की तरह उछल जाएगी सलमान भाई के शो की TRP

Kulhad Pizza Couple In Bigg Boss 17

Kulhad Pizza Couple In Bigg Boss 17: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट में जहां कई सेलेब्स के नाम को लेकर चर्चे की जा रही है तो वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। अनुमानित 15 अक्टूबर से ऑनएयर होने वाले इस शो में कुल्हड़ पिज्जा कपल को बुलाए जाने की मांग काफी जोरों से उठ खड़ी हुई है।

प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद उठी मांग

खबरे हैं कि 'कुल्हड़ पिज्जा' कपल भी शो में आ सकता है। प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद से ये कुल्हड़ पिज्जा कपल देश भर में विवादों से घिरा हुआ है। इस बीच खबरें हैं कि कपल को बिग बॉस 17 के लिए अप्रोच किया जा रहा है। ऐसे मे इस खबर ने लोगों के बीच और भी सनसनी मचा दी है। हालांकि, बिग बॉस 17 में जाने के कपल के फैसले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इतनी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच अब देखने वाली बात ये होगी कि ये कपल बिग बॉस 17 के घर में जाने का फैसला लेता है या नहीं।

बेहद छोटा है बच्चा

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस कपल का एक नन्हा से बेटा भी है जो MMS लीक होने से एक दिन पहले ही पैदा हुआ था। ऐसे में इस अभी तक कपल की बिग बॉस 17 हाऊस में एंट्री को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर जैसे ही सोशल मीडिया पर इस कपल को बिग बॉस में बुलाए जाने की चर्चा शुरू हुई तो फैंस इस चर्चा में कूद पड़े। तमाम लोग अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर ये कपल शो में आता है तो शो की टीआरपी पर निश्चित तौर पर ही इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे ही एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "कुल्हड़ पिज्जा कपल के आने से टुई की तरह उछल जाएगी सलमान भाई के शो की TRP।"

नहीं किया अप्रोच

मीडिया हाउसेस की रिपोर्ट की मानें तो अभी तक बीबी के ओनर्स ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को अप्रोच नहीं किया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर वे लोग कपल को अप्रोच करते हैं तो वे बिग बॉस हाउस में आने का फैसला जरूर लेंगे।

वायरल हो गया MMS

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से अपने बेडरूम के प्राइवेट वीडियो के लीक होने के बाद कुल्हड़ पिज्जा वाला कपल जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ इस कपल की ही चर्चा हो रही है। लोग इनके आपत्तिजनक वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, कपल ने खुद के इन वीडियोज को शेयर ना करने की लोगों से अपील भी की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X