Kulhad Pizza Couple की मुसीबतें बढ़ीं, बनाया जा रहा है राजनीतिक दबाव, बोले- 'अब हिम्मत नहीं बची है'

kulhad pizza

कुल्हड़ पिज्जा कपल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब पता चला है कि उनपर एमएमएस और केस को लेकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। वायरल एमएमएस के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और दुकान पर भी ताला पड़ा हुआ है।

इस वक्त मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं और गुरप्रीत को पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई है। हाल ही में एक पोस्ट सहज का सामने आया है जिसमें उन्होने मदद की गुहार लगाई है और ये भी खुलासा किया है कि इस केस को लेकर उनके ऊपर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है।

उन्होने लिखा, "मीडिया और जनता से अपील... मुझमें साक्षात्कार करने का साहस नहीं है। बिना सबूत के किसी की फर्जी बातों पर विश्वास करके हमारी छवि को और खराब न करें। पुलिस अपना काम कर रही है। जब हमने राजनीतिक दबाव में मामला नहीं निपटाने का फैसला किया तो उन्होंने हमारे खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया।

हमारा कोई राजनीतिक समर्थन नहीं है। हमारे पास बस आपका समर्थन है,'' गौरतलब है कि सहज अरोड़ा ने इसे फर्जी बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि उनके ऊपर इस केस को वापस लेने को लेकर कौन दबाव डाल रहा है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

एक वीडियो ने बिगाड़ दी जिंदगी

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा के नाम से मशहूर एक दुकान को सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मिलकर चलाते थे। सबकुछ काफी अच्छा चल रहा था कि तभी उनका एक वीडियो वायरल हुआ। ये प्राइवेट वीडियो अब बवाल मचा रहा है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि इस वायरल वीडियो को ना फैलान के लिए गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कब तक सबकुछ नॉर्मल होता है और ये लोग वापस अपनी लाइफ फिर से शुरु करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kulhad pizza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X