..................... Kulhad pizza couple Sahej Arora Gurpreet Kaur Karwachauth Special Video comeback on social media after MMS leak controversy - Hindi Filmibeat

MMS लीक होने के बाद करवा चौथ पर पहली बार सहज अरोड़ा ने अपलोड किया पत्नी का नया वीडियो, मचा बवाल

Sahej Arora Gurpreet Kaur

Sahej Arora Gurpreet Kaur Karwachauth Special Video: एमएमएस लीक होने के बाद बुरी तरह विवादों में फंसे कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर काफी दिनों बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का नया पोस्ट देखने के बाद साफ है कि अब धीरे धीरे इस कपल की लाइफ पटरी पर लौट रही है।

करवाचौथ के मौके पर सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है और इस त्यौहार की बधाईयां अपने फैंस को दी हैं। इस नए पोस्ट की बात करें इस वीडियो में गुरप्रीत कौर पति सहज के लिए करवाचौथ के व्रत की तैयारियां करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान गुरप्रीत पर्पल स्लीवलैस सूट में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और वो इस दौरान काफी खुश भी नजर आ रही हैं।

गुरप्रीत और सहज दोनों ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गए हैं। लाखों लाइक्स के साथ साथ कमेंट सेक्शन भी पटा दिखाई दे रहा है। इस कपल को वापस खुश और सेलिब्रेशन मोड में देख इनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल में कपल ने अमृतसर के हरिमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेम्पल में माथा टेका है। उन्होंने गुरु नानक जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका नन्हा सा बेटा भी उनके साथ था। कपल की फोटो में खास बात यह है कि वह अपने नवजात बच्चे के साथ गोल्डन टेम्पल में आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इनकी बेहद खूबसूरत फोटो भी सामने आई है। यह पहली बार है जब वायरल कुल्हड़ पिज्जा कपल अपनी वायरल वीडियो लीक होने के बाद वहां पहुंचे हैं।

पिछले महीने ही सहज अरोड़ा और गुरप्रीत मां-पापा बने हैं। उनके घर एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लिया। अक्सर इस कपल की पिज्जा बनाते हुए वीडियो वायरल होती रहती है। मशूहर सेलिब्रिटी भी उनकी दुकान पर पिज्जा खाने आते रहते हैं। वहीं बेटे के जन्म के तुरंत बाद कपल का प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद उनकी लाइफ में भूचाल सा मच गया था।

Read more about: sahej arora gurpreeet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X