Kulhad Pizza वाले कपल के सपोर्ट में आया से मशहूर सिंगर, बोले- 'उन्हें मरने पर मजबूर ना करें'

जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा वाला कपल इस वक्त काफी परेशान है और उनको लेकर बातें हो रही हैँ। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का एक प्राइवेट वी़डियो वायरल हो गया था जिसके बाद लोग काफी हैरान थे। वो काफी बुरी तरह से ट्रोल भी हो रहे हैं और उनका मजाक बनाया जा रहा है।
इस मामले में जब सभी खामोश हैं तो एक रिएक्शन पंजाबी सिंगर का सामने आया है। हम बात कर रहे है मशहूर सिंगर एमी विर्क की जो कि इस मामले में अपनी राय रखते हुए नजर आए हैं। एमी विर्क ने कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के समर्थन में कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको भी जानकर अच्छा लगेगा।
एमी विर्क का कहना है कि, ''किसी के परिवार को इतना जलील ना करें.. इंसान से गलती हो जाती है.. उनके बेटा हुआ है उन्हें मरने पर मजबूर ना करें।'' वो यहीं नहीं रुके, आगे उन्होने कहा कि, जब उनके परिवार में कुछ गलत हो गया तो "वाहेगुरु" भी सबसे पहले आपने ही जाकर लिखना है।
उन्होंने कहा कि नफरत का कोई चक्कर नहीं, गालियां मुझे निकाल लिया करो। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन कुल्हड़ पिज्जा वालों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सहज अरोड़ा को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इसकी इस हरकत से उसकी पत्नी बुरी तरह से बदनाम हो गई है और ये लोग कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं बचे हैं। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा था कि, ''क्या जरूरत थी पत्नी की न्यूड वीडियो कैमरे में कैद करने की।''
एक का कहना था, ''इन लोगों पर अश्लीलता फैलाने का केस भी दर्ज होना चाहिए।'' बता दें कि सहज अरोड़ा और गुरप्रीत की तबियत बिगड़ रही है और उनकी दुकान पर भी इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि खबर आ रही है कि उनका वीडियो वायरल करने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











