..................... Kulhad Pizza Couple MMS- कुल्हड़ पिज्जा कपल के वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला Kulhad Pizza Couple MMS- Prince Narula request to everyone to not spread this private video - Hindi Filmibeat

Kulhad Pizza Couple MMS- कुल्हड़ पिज्जा कपल के वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला, बोले- वीडियो लीक करने वाले..

kulhad pizza, prince narula

कुल्हड़ पिज्जा के कपल सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर इस वक्त काफी मुसीबत में हैं। कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि एक वीडियो एमएमएस लीक हुआ है और इसमें दोनों पति पत्नी नजर आ रहे हैं।

वीडियो ऐसा है कि हम आपको ना तस्वीर दिखा सकते हैं और ना ही क्लिप.. इस वीडियो के सामने आने के बाद कपल काफी सदमे में है और उनका दावा है कि किसी ने उनको बदनाम करने के लिए फेक वीडियो एआई की मदद से बनाया है।

कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोड़ा ने एक वीडियो के दौरान बताया है कि कुछ समय से उनको ब्लैकमेल किया जा रहा था और पैसों की मांग की जा रही थी। पैसे ना देने पर उनके साथ ये घिनौना काम किया गया है। इस वीडियो को लेकर लगातार कई तरह की बातें सामने आ रही हैं और अलग अलग रिएकन्स आ रहे हैं।

अब टीवी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले प्रिंस नरूला का रिएक्शन इस लीक्ड वीडिया पर आया है। प्रिंस ने इस वीडियो को डिलीट करने की गुजारिश अपने फैंस से की है।

क्या बोले प्रिंस नरूला?

प्रिंस ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, हमारा एक पंजाबी कपल है जिसकी एक पर्सनल वीडियो लीक हुई है। तो, मैं आपसे रिक्वेस्ट करूंगा कि किसी के पास भी वो स्प्रेड होकर आती है तो प्लीज उसको देखो मत, उसको डिलीट करो।

और जिसने आपको भेजा भी है उसको बोलो डिलीट करे। ऐसे किसी जिंदगी का तमाशा मत बनाओ, उनको अभी बेबी हुआ है यार, उनको ऐसे मजबूर मत करो कि वो कोई और स्टेप उठाए। तो, प्लीज, मेरी सबसे रिक्वेस्ट है। और जिसने डाली है उसको मैंने तो क्या ही बोलूं। तो, कृपया, बहुत बहुत धन्यवाद। हमें इस समय पे उनके साथ खड़ा होना चाहिए, समर्थन करना चाहिए।"

प्रिंस नरूला के इस वीडियो पर फिलहाल कुल्हड़ पिज्जा कपल का रिएक्शन नहीं आया है। अब देखना ये है कि प्रिंस की इस बात का किसी पर कोई असर होता भी है या नहीं...

Read more about: kulhad pizza prince narula
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X