Kulhad Pizza Couple का एक और वीडियो हुआ वायरल, बाहों में बाहें डालकर किया रोमांस

कुल्हड़ पिज्जा के मालिज सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर के लिए ये वक्त किसी डरावने सपने की तरह है। उनके एमएमएस वायरल होने के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और खबरें हैं कि दोनों की तबियत नहीं ठीक है।
इस बीच उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जोकि काफी रोमांटिक है। इस वीडियो में नए नए शादी के बंधन में बंधे सहज और गुरप्रीत रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी क्लब का है और इस दौरान दोनों को एक दूसरे की बाहों में खोकर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।
इस वीडियो को खुद सहज अरोड़ा ने साझा किया था। इस वीडियो पर लोगों के अच्छे अच्छे कमेंट्स आए थे और दोनों की काफी तारीफ की जा रही थी। हालांकि इस वक्त उनको लेकर काफी विवाद चल रहा है।
सहज अरोड़ा ने वायरल वीडियो को लेकर कहा था कि वो उनका वीडियो नहीं है बल्कि किसी ने एआई के जरिए उनका फेक वीडियो बनाया है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। आने वाला वक्त में पता चलेगा की सच क्या है।
सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर की दुकान तब मशहूरहो गई थी जब सोशल मीडिया यूजर ज्योति चौक के पास अपने फूड स्टैंड पर "कुल्हड़ पिज्जा" बनाते हुए उनके फुटेज साझा करना शुरू कर दिया।
नीरू बाजवा, तरसेम जस्सर, बैनेट दोसांझ और शेफ विकास खन्ना कुछ प्रमुख पंजाबी अभिनेता और गायक थे जो उनके बूथ पर रुके थे। फिलहाल उनको सभी जानते हैं और लगातार दोनों को लेकर बातें हो रही हैँ। आप देखिए सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का ये रोमांटिक डांस वी़डियो जो कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications