Kuldeep Yadav Vanshika wedding: जयमाला पर दुल्हन को खींचकर किया KISS, बारात में बेसुध होकर नाचे क्रिकेटर्स

Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding Photos: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav ने शनिवार को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली। यह भव्य समारोह मसूरी के प्रसिद्ध होटल The Savoy Hotel Mussoorie में आयोजित हुआ। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में क्रिकेट, संगीत और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding

शाही अंदाज में निकली बारात

शाम होते ही ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ बारात निकली। कुलदीप यादव शाही घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। वहीं दुल्हन वंशिका चड्ढा की एंट्री विंटेज कार में हुई। रोशनी और संगीत से सजे माहौल में मेहमान देर रात तक जश्न मनाते रहे।

क्रिकेट जगत के कई सितारे पहुंचे

शादी में क्रिकेट की दुनिया से कई खिलाड़ी मौजूद रहे। इस मौके पर Yuzvendra Chahal, Rinku Singh, Suresh Raina और Bhuvneshwar Kumar शामिल हुए। इसके अलावा Tilak Varma, टीम के फील्डिंग कोच T. Dilip और पूर्व क्रिकेटर Mohammad Kaif भी नवदंपति को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

संगीत और फिल्म जगत की भी रही मौजूदगी

इस खास मौके पर मशहूर गायक Kailash Kher और अभिनेता Kunal Kapoor भी समारोह में शामिल हुए। साथ ही आध्यात्मिक गुरु Dhirendra Krishna Shastri ने भी पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

रॉयल आइवरी थीम में सजा पूरा समारोह

शादी की सजावट रॉयल आइवरी थीम पर की गई थी। मंच, पर्दे और बैकग्राउंड को क्रीम और सफेद रंग से सजाया गया था। हल्की सुनहरी रोशनी और झूमरों की चमक ने पूरे कार्यक्रम को शाही लुक दिया। सफेद गुलाब, ऑर्किड और लिली जैसे फूलों से सजे मंडप ने समारोह को और भी खूबसूरत बना दिया। पूरे आयोजन की डिजाइनिंग "वेडिंग बाजार बाय केलविन इंटरनेशनल" ने की।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X