कूकू माथुर की झंड हो गयी- ट्विटर रिव्यू

सिद्धार्थ और सिमरन कौर मुंडी अभिनीत फिल्म कूकू माथुर की झंड हो गयी फिल्म इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। हालांकि सिटिलाइट्ज के सामने कूकू माथुर की झंड फिल्म को कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिल रहा है। हालांकि फिल्म का नाम इतना आकर्षक है कि युवाओं ने पहले दिन तो फिल्म देखने में थोड़ा उत्साह दिखाया लेकिन फिल्म की माउथ पब्लिसिटी कुछ खास ना होने के चलते अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं हो रहा है।

कहानी- कूकू माथुर की झंड हो गयी फिल्म की कहानी कूकू माथुर (सिद्धार्थ) के इर्द घूमती है जो कि एक युवा लड़का है और अपने पड़ोसी में रहने वाली लड़की मिताली (सिमरन कौर मुंडी) से प्यार करता है। कूकू माथुर का सपना है कि वो दिल्ली में बीचों बीच रेस्टोरेंट खोलना चाहता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कूकू काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन बीच में ही उसके करीबी दोस्त रोनी (आशीष जुनेजा) के जाने के बाद प्रभाकर भइया (अमित सियाल) कूकू की जिंदगी में आता है और कूकू से कहता है कि वो उसके कहने के अनुसार काम करे और इससे वो अपना सपना भी पूरा कर सकेगा। इसके बाद कूकू की जिंदगी में अपना सपना पूरा करने के की कोशिश में जो उथल पुथल मचती है वही फिल्म की आगे की कहानी है।

कूकू माथुर फिल्म देखने के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। सुदीप शुक्ला का कहना है "फन, हल्की कॉमेडी, बेहतरीन किरदार ये सभी बातें कूकू माथुर की झंड फिल्म को बेहतर बनाती हैं।" कुणाल अग्रवाल का कहना है "सिद्धार्थ और सिमरन मुंडी ने बेहतरीन काम किया है। कूकू माथुर की झंड हो गयी फिल्म बहुत ही बेहतरीन है। इसे तो दोबारा भी देखा जा सकता है।"

अमित सिरासाओ का कहना है "कूकू माथुर की झंड हो गयी फिल्म में सिद्धार्थ ने बेहतरीन काम किया है। अमित सियाल तो फिल्म में सबसे अच्छे लगे हैं। सिमरन का किरदार फिल्म में किसी सपोर्टिंग किरदार जैसा ही है। उनका कुछ खास काम ही नहीं है फिल्म में।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X