Shahrukh Special-प्यार दोस्ती है..कुछ कुछ होता है के सफल 16 साल
शाहरुख खान के फैंस के लिए आज एक स्पेशल दिन है। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए आज पूरे 16 साल हो गये हैं और आज भी ये फिल्म प्यार करने वालों के लिए एक खास व स्पेशल फिल्म है। आज भी जब लोग रोमांटिक फिल्मों का नाम लेते हैं तो यंगस्टर्स के लिए कुछ कुछ होता है एक परफेक्ट फिल्म है।
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म कुछ कुछ होता है में सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि दोस्ती को भी बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान अपने टिपिकल राहुल के किरदार में थे और रानी मुखर्जीने उनकी लव लेडी का किरदार निभाया था। जिसका नाम था टीना। इसके अलावा अंजली यानी काजोल फिल्म में शाहरुख खान यानी राहुल की बेस्ट फ्रेंड के किरदार में थीं।
अंजली राहुल से प्यार करती है तो वहीं राहुल को लंदन से वापस लौटीं टीना से प्यार हो जाता है। अंजली राहुल व टीना के प्यार के बीच ना आकर अपनी मां के पास लौट जाती है। लेकिन येलव स्टोरी यूं ही खत्म नहीं होती और अंजली को अंत में उसका प्यार मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications