'कुछ कुछ होता है' का पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट परज़ान दस्तूर अब शादी को तैयार- ये हैं दुल्हनिया

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के डायलॉग्स के अलावा के लाइन जो आज भी लोगों को याद है, वह थी- 'तुस्सी जा रहे हो, तुस्सी ना जाओ'। मासूमियत से भरे उस पंजाबी बच्चे के किरदार को खूब पसंद किया गया था। बता दें, वह किरदार निभाने वाले अभिनेता परज़ान दस्तूर अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हाल ही में परज़ान ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसकी वजह से अब वह खबरों में हैं। वह फरवरी 2021 में अपनी गर्लफ्रैंड डेल्ना श्रॉफ से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट में लिखा है कि वो चार महीने बाद ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Parzaan Dastur

बता दें, परजान दस्तूर धारा रिफाइंड के जलेबी वाले विज्ञापन से मशहूर हुए थे। इसके बाद कुछ कुछ होता है, ज़ुबैदा, कभी खुशी, कभी गम, कहो ना प्यार है, मौहब्बतें और ब्रेक के बाद जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। एक्टिंग से इतर, परज़ान वीडियो प्रोडक्शन कंपनी टेन कलर्स प्रोडक्शन के को-फाउंडर हैं।

अर्बन एशियन के साथ पिछले एक इंटरव्यू में, परजान ने शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, 'शाहरुख खान के साथ एक बच्चे के रूप में काम करना एक शानदार अनुभव था। मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X