Party Pics: शुरू हुआ कुछ कुछ होता है के 20 साल का जश्न, राहुल - अंजली और टीना के साथ
राहुल, अंजली और टीना एक बार फिर 20 साल बाद एक साथ आ चुके हैं। कुछ कुछ होता है का जन्मदिन मनाने। दरअसल, करण जौहर की डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है, आज 20 साल पूरे कर चुकी है और इस खुशी में धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक शानदार पार्टी रखी है। बॉलीवुड के सारे बड़े सितारे इस पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं।
पार्टी की शुरूआत हो चुकी है राहुल - अंजली और टीना के रीयूनियन के साथ। शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मीडिया के लिए बेहद प्यारी तस्वीरें खिंचवाते नज़र आए। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स से जुड़ा मौजूदा सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने।

वहीं फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ नज़र आई। कुछ कुछ होता है के साथ, करण जौहर ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। फिल्म ने युवाओं के लिए प्यार की परिभाषा बदल दी थी और प्यार दोस्ती है का कॉन्सेप्ट युवाओं के सर चढ़कर बोला था।
यहां देखिए बीस साल बाद कुछ कुछ होता है कि पूरी कास्ट। इनमें से कितनों को आप पहचान पा रहे हैं।
देखिए पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
