पंकज त्रिपाठी के सामने उर्वशी रौतेला ने की ऐसी हरकत, कालीन भैया बोले- कुछ करना है क्या... वीडियो ने मचाया बवाल

Pankaj Tripathi Urvashi Rautela Video: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उर्वशी रौतेला इस दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों स्टार्स इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। दिलचस्प बात ये है कि उर्वशी रौतेला रियल लाइफ में जितनी ग्लैमरस है पंकज त्रिपाठी उतने ही सीधे सादे और सिंपल इंसान हैं। ऐसे में उर्वशी और पंकज त्रिपाठी के एक वीडियो सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्लेन में दोनों साथ में सफर कर रहे थे। ऐसे में अपने हर लम्हे को कैमरे में कैद करने वाली उर्वशी ने कैमरा खोला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उर्वशी ने पहले खुद को रिकॉर्ड किया और फिर कैमरा पंकज त्रिपाठी की ओर मोड़ दिया। इन सब ग्लैमरस रुतबे से परे पंकज त्रिपाठी बेहद ही साधारण अंदाज में उनसे बोले- क्या हुआ कुछ करना है क्या? वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
अब सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी और उर्वशी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस पंकज त्रिपाठी के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला ने फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह डेनिम वन पीस ड्रेस पहन बेहद कातिलाना पोज़ देती दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अब तक 138000 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस ने एक वीडियो और फोटो शेयर किया है जिसमें वह तो पंकज त्रिपाठी के साथ दिखाई दे रही हैं। जल्दी को आने वाली फिल्म 'बार्बी' में उनके साथ दिखाई देंगी। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग अलग अलग अंदाज में कमेंट कर रहे हैं।
बात करें उर्वशी रौतेला के बॉलीवुड करियर की तो उर्वशी 'सनम रे', 'हेट स्टोरी 4', 'सिंह साहब दी ग्रेट' जैसी मूवीस में दिखाई दे चुकी हैं। इन फिल्मों से उर्वशी रौतेला को काफी फेम मिला और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में अभी उर्वशी की कोई मूवी रिलीज नहीं हुई है लेकिन अपने लुक से वो इंटरनेट पर छाई रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications