क्षितिक प्रसाद को मिली जमानत, ड्रग मामले में गिरफ्तार हुए थे पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
सुशांत सिंह राजपूत के केस बाद जिस तरह से इंडस्ट्री में भूचाल आया था उसने कई लोगों को अपनी पकड़ में लिया था। ड्रग्स के कई मामले सामने आए तो कई लोगों ने अपनी आप बीती भी सुनाई थी और कुछ बड़े खुलासे किए थे। उन्ही में से एक केस सामने आया है क्षितिज प्रसाद का। कुछ समय पहले ड्रग मामले में एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार किया था।
उनको लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि उनके जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एनडीपीएस स्पेशल अदालत ने उनको जमानत दी है।

ये सारे मामले तब सामने आए थे जब एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही थी और इसमें ड्रग कनेक्शन पर क्षितिक का नाम सामने आया था। एनसीबी का आरोप था कि क्षितिज ड्रग का सेवन करने के सा साथ इसका लेनदेन भी करता था।
फिलहाल अब वो बाहर हैं और उनको 50 हजार रुपए का निजी बांड भरना पड़ेगा। काफी समय से इस केस को लेकर चर्चा चल रही थी और लोगों को लग रहा था कि शायद ही वो बाहर आ पाएंगे।
इस जमानत के साथ साथ कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखीं हैं और निर्देश दिए हैं कि क्षितिज अपना पासपोर्ट जमा करवा दें। ये मामला काफी चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications