इस जवाब से Miss World 2024 का क्राउन ले गईं चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा, गूंड उठी तालियां

Miss World 2024 Krystyna Pyszkova Question: भारत में हुए 71वें मिस वर्ल्ड में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ताज अपने सिर सजाया है। इसके बा से ही हर तरफ क्रिस्टीना पिस्जकोवा के चर्चे हो रहे हैं। हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा के उस जवाब के बारे में जिसके कारण उनके सिर पर ये क्राउन सजा है।
मिस वर्ल्ड 2024 के आखिरी राउंड में शार्क टैंक ऑफ इंडिया के शार्क्स के सामने बुलाया गया। जहां मिस वर्ल्ड 2013 की मेघन ने टॉप 4 चेक रिपब्लिक, त्रिनिडाड एंड टोबागो, बोट्सवाना और लैबनेन के कंटेस्टेंट को बताया कि अगली मिस वर्ल्ड के तौर पर आप सभी को शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स को पिच करना है। जिसके लिए केवल 60 सेकेंड मिलेंगे।
Miss República Checa (Chequia), Krystyna Pyszková, es la nueva Miss Mundo. Gracias. #MissMundo #MissWorld pic.twitter.com/3FgPtU6Su7
— Luisandrita (@luisandrita) March 9, 2024
क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स के सामने कहा- 'कल्पना कीजिए कि आप एक बच्चे हैं और आपके कुछ सपने हैं और कुछ उम्मीदें हैं। लेकिन जैसे आप बड़े होते हैं, आपके सपने दूर होते जाते हैं। अब कल्पना कीजिए कि आप पैरेंट हैं और आपका बच्चा भी उसी स्थिति से गुजरता है, जिससे आप गुजरे हैं, एक सपना है। लेकिन बड़े होने के बाद वह सपना दूर और दूर होता जाता है। और अपना सपना पूरा करने के लिए बच्चे अच्छी एजुकेशन नहीं ले पाते हैं। आज 2024 में भी 250 मिलियन बच्चे हैं जो स्कूल नहीं जा पाते हैं और यह मिशन है कि गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दूं।'
क्रिस्टीना ने आगे कहा- 'मेरा मानना है कि एजुकेशन हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार है। और यहां उन्हीं बच्चों की वकालत करने आई हूं। मैं पेजेंट्री में आने से बहुत पहले से यह करती आ रही हूं, यह मेरे दिल के बहुत करीब है और जो मैं करती रहूंगी चाहे मैं मिस वर्ल्ड जीतूं या नहीं। थैंक्यू सो मच।' क्रिस्टीना पिस्जकोवा के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीता दिया।


Click it and Unblock the Notifications